{"_id":"69c98830a7ddc4aa9208b43f","slug":"goods-worth-thousands-of-rupees-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-flour-mill-karnal-news-c-18-knl1018-874923-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फ्लोर मिल का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फ्लोर मिल का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी
Mon, 30 Mar 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
जिले के कोहंड गांव में स्थित फ्लोर मिल का वीरवार को ताला तोड़कर चोर पंखे, फ्रिज, गैस सिलिंडर चूल्हा आदि सामान चोरी कर ले गए। मिल मालिक सुनील कुमार की शिकायत पर घराैंडा थाना पुलिस ने मिल के दो कर्मचारियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
पानीपत के बाबरपुर मंडी निवासी सुनील कुमार की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, आरोपी मिल कर्मचारी में से एक कोहंड निवासी है। दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दोनों ने वीरवार को मिल के कमरे का ताला तोड़कर पांच पंखे, एक फ्रिज, एक सिलिंडर, चूल्हा, 10 लोगों के बर्तन और अन्य सामान चोरी कर लिया। मोटर की पुली, स्टार्टर और लोहे का सामान भी ले गए। शनिवार को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। घराैंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मिल के दो कर्मचारियों के खिलाफ चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।