फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   give rupees to victim, otherwise will call delhi

पीड़िता को क्षतिपूर्ति राशि दो, नहीं तो दिल्ली करेंगे तलब

Sun, 09 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 09 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
give rupees to victim, otherwise will call delhi
ईश्वर सिंह पीड़िता के केस में अधिकारियों से बातचीत करते हुए। - फोटो : amar ujala
दलित रेप पीड़िता मामले में पुलिस और प्रशासन के ढुलमुल रवैये को लेकर एससीएसटी आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह शनिवार को करनाल पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संबंधित अधिकारियों को तलब किया और करीब एक घंटे तक क्लास ली। देर से एफआरआई करने पर जहां डीएसपी को फटकार लगाई, वहीं जिला कल्याण अधिकारी को भी खूब लताड़ा। प्रशासन के रवैये से गुस्साए आयोग के सदस्य सवाल दागते रहे। 
विज्ञापन


वहीं, तीन दिन के बाद भी पीड़िता को क्षतिपूर्ति राशि (कंपनसेशन) नहीं मिलने पर आयोग सदस्य भड़क गए। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी से पूछा कि बच्ची को क्षतिपूर्ति राशि क्यों नहीं मिली ? इस सपर अधिकारी ने जवाब दिया कि उसके पास फंड नहीं है। आयोग सदस्य ने सख्त लहजे में कहा कि कहीं से भी फंड लाओ। बच्ची को आज के ही दिन राशि मिलनी चाहिए नहीं तो वे सभी अधिकारियों को दिल्ली तलब करेंगे और समन तक जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


हालांकि, अधिकारियों ने आयोग सदस्य से एक दिन का समय मांगा और पूरा प्रोसेस करने का दावा किया। करनाल के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप के बाद परिवार ने गांव छोड़ दिया था और ग्रामीणों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के जमकर हंगामा किया था। मामले की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह सुबह 11 बजे करनाल पहुंचे। इस दौरान रेस्ट हाउस में उन्होंने पीड़ित परिवार को भी बुलाया और संबंधित अधिकारियों को तलब किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने जिला कल्याण अधिकार सुरेंद्र फुलिया से पूछा कि उन्हें मामले की एफआईआर कब मिली है? इस पर अधिकारी ने अभी तक मामले की सूचना न मिलने की बात कही। इस पर आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह ने मामले की जांच कर रहे डीएसपी विवेक चौधरी की खिंचाई की। डीएसपी चौधरी ने शुक्रवार को ही कल्याण विभाग अधिकारी को एफआईआर और अन्य कागजात पहुंचाने की बात कही। लेकिन थोड़ी देर बाद ही डीएसपी ने मोबाइल पर बात करने के बाद आयोग सदस्य को बताया कि उन्होंने कल ही कल्याण विभाग अधिकारी को एफआईआर सहित पूरी जानकारी दे दी थी। आयोग सदस्य ने दोनों को फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारियों में खुद तालमेल नहीं है तो गरीब लोगों का कैसा भला होगा? उन्होंने एसडीएम योगेश कुमार को आदेश दिए कि मामले जल्द कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को आज ही कंपनसेशन दिलवाई जाए। अधिकारी द्वारा फंड नहीं होने की बात पर ईश्वर सिंह ने कहा कि चाहे रेडक्रॉस से लाओ या फिर उधार लेकर, बच्ची को राशि आज ही मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed