फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gita Jayanti celebrations color

गीता जयंती समारोह के रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा ब्रह्मसरोवर तट

Thu, 05 Dec 2013 12:06 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 05 Dec 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gita Jayanti celebrations color
कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए ब्रह्मसरोवर के तट के साथ-साथ आसपास का क्षेत्र भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा।
विज्ञापन


इस क्षेत्र को आकर्षक बनाने के अलावा कार्यक्रम स्थलों पर भी आकर्षक लाइटों का इंतजाम करने के निर्देश उपायुक्त निखिल गजराज ने दिए हैं। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में हर साल की भांति इस बार भी 9 से 13 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह को परंपरागत ढंग से आयोजित करने के लिए उपायुक्त निखिल गजराज ने बुधवार को ब्रह्मसरोवर में सभी कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया।

उपायुक्त निखिल गजराज ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह में हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी तत्पर हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों, कलाकारों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह को 9 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। यहां पर क्राफ्ट मेले का आयोजन 9 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्राफ्ट मेले में शिरकत करने के लिए करीब 350 शिल्पकारों ने स्टाल लगाने के लिए जिला प्रशासन से आवेदन किया है। उन्होंने इन तमाम श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नगरवासियों को उत्सव के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सभी अधिकारियों को एकजुट होकर ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करने के लिए कहा है।


उपायुक्त निखिल गजराज ने सबसे पहले ब्रह्मसरोवर के उन स्थलों का दौरा किया, जहां पर स्टाल लगाए जाने हैं। उसके उपरांत उस जगह का मुआयना किया, जहां पर 9 दिसंबर को राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया रिबन काटकर इस उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दीपदान और सबसे अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्थल पुरुषोत्तमपुरा बाग में कलाकारों के लिए माइक, स्टेज और लाइटिंग आदि की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed