फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girdawari started in karnal today completed on 12th march

434 गांवों में आज से ई-गिरदावरी शुरू, 12 तक पूरा होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Girdawari started in karnal today completed on 12th march
फोटो- 101 नंबर है।
विज्ञापन

434 गांवों में आज से ई-गिरदावरी शुरू, 12 मार्च तक पूरा होगा काम
प्रशासन ने कार्य करने वाली टीम को दिया प्रशिक्षण, अच्छा कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने 434 गांवों में ई-गिरदावरी के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। एक कर्मचारी को दो गांव दिए गए हैं, जिसे रोजाना 150 से 200 एकड़ जमीन की गिरदावरी करनी होगी। वहीं एक कंप्यूटर ऑपरेटर रोजाना चार गांवों के डाटा को पोर्टल पर अपलोड करेगा।
डॉ. मंगलसेन सभागार में जिला प्रशासन की ओर से इस कार्य में लगने वाले कृषि विभाग के सुपरवाइजर, ग्राम सचिव, राजस्व और नहरी पटवारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार से शुरू होने वाले इस कार्य को 12 मार्च तक खत्म करना होगा। फील्ड की यह टीम ई-गिरदावरी करेगी, जिसका डाटा कंप्यूटर ऑपरेटरों की मदद से अपलोड किया जाएगा। वहीं निर्धारित समयावधि में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि जिले में करीब 5 लाख एकड़ कृषि योग्य भूमि की ई-गिरदावरी होनी है। गिरदावरी का कार्य राजस्व पटवारियों द्वारा किया जाता है, अब ई-गिरदावरी की वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी कृषि व पंचायत विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
डीसी बोले, गलती की तो किसानों को होगी परेशानी
प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि ई-गिरदावरी को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल से जोड़ा गया है। इसलिए कहीं पर भी कोई गलती न करें, थोड़ी सी लापरवाही किसानों के लिए परेशानी का कारण बन जाएगी। सरकार द्वारा पोर्टल पर पंजीकृत फसलों को ही खरीदा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के उच्च अधिकारी भी फील्ड में जाकर ई-गिरदावरी का मिलान करेंगे। बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री स्वयं ई-गिरदावरी के कार्य की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed