फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gift: Students will get new building in Madanpur school

सौगात : मदनपुर स्कूल में विद्यार्थियों को मिलेगा नया भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gift: Students will get new building in Madanpur school
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय प्राथमिक स्कूल मदनपुर के विद्यार्थियों की अब नए भवन में कक्षाएं लगेंगी। विद्यार्थियों को खस्ताहाल कमरों में बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल का नया भवन तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 22 लाख रुपये खर्च करके तीन कमरे बनाए जाएंगे।
स्कूल का भवन कई साल से खस्ता हालत में था। बरसात के मौसम में छत से पानी भी टपकता था, ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी आती थी। विभाग ने नए भवन की योजना बनाते हुए कंडम हो चुके तीनों कमरों को गिरा दिया है, इनकी जगह पर अब नए कमरे बनाए जाएंगे। चार कमरों के इस स्कूल में पांचवीं कक्षा तक कुल 142 विद्यार्थी पढ़ते हैं। एक कमरे की हालत ठीक है, इसकी केवल मरम्मत की जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब इसी माह के अंत में काम शुरू हो जाएगा। स्कूल में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीद है चार माह में स्कूल का भवन तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

तब तक शेड के नीचे लगेगी कक्षा
कमरे गिराए जाने के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है। उपायुक्त के माध्यम से विभाग स्कूल के मैदान में शेड बनवाएगा। जब तक कमरे तैयार नहीं हो जाते, तब तक शेड के नीचे कक्षाएं लगेंगी। शिक्षा विभाग के एसडीई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए एस्टीमेट बनाकर फाइल उपायुक्त को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने दी स्वीकृति
स्कूल के भवन को कंडम घोषित किया गया था, इसे दोबारा बनाने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया था। वहां से तीन कमरे नए बनाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 22 लाख रुपये खर्च होंगे। 10 दिन में टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगले माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। नया भवन बनने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी नहीं आएगी।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed