फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gharaunda in Kabaddi and Karnal Khand dominated in Volleyball

कबड्डी में घरौंडा और वॉलीबॉल में करनाल खंड का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gharaunda in Kabaddi and Karnal Khand dominated in Volleyball
51: कर्ण स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय स्कूल खेल के तहत कुश्ती प्रतियोगिता में खेलते नीलोखेड़ी औ
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले शुरू हो गए हैं। कर्ण स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में 30 खेलों के मुकाबले होंगे। जिनमें सभी छह खंडों की 60 टीमें हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन वीरवार को लड़कों के मुकाबले हुए। जिनमें कबड्डी में घरौंडा खंड और वॉलीबॉल में करनाल खंड का दबदबा रहा।

इसी तरह अन्य खेलों में भी टीमों में कांटे की टक्कर रही। दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खेल प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि आज से अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले भी शुरू होंगे, साथ ही अंडर-11 आयु वर्ग में भी खेल होंगे। सभी आयु वर्गों की विजेता टीमें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। पांच खेल करनाल में ही आयोजित होंगे। जबकि अन्य खेल अलग-अलग जिलों में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम-
अंडर-14
- वॉलीबॉल : करनाल खंड प्रथम, असंध द्वितीय
- कबड्डी : घरौंडा प्रथम, निसिंग द्वितीय
- तीरंदाजी रिक्यूर : आर्यन प्रथम, रोहित द्वितीय, लक्ष्य तृतीय
- तीरंदाजी इंडियन : शुभम प्रथम, नमन कादियान द्वितीय
- हाई जंप : अरमान प्रथम, लव द्वितीय, अतुल तृतीय
- शॉट पुट : सूर्या प्रथम, लव द्वितीय, वितुल मेहला तृतीय
- डिसकस थ्रो : साहिल सिंह प्रथम, शुभम द्वितीय, वंश तृतीय
- लांग जंप : वितुल मेहला प्रथम, संचित द्वितीय, आरव रावल तृतीय
- 100 मीटर दौड़ : अतुल प्रथम, तनिश द्वितीय, पारस तृतीय
- 200 मीटर दौड़ : आरव रावल प्रथम, नीरज द्वितीय, संचित तृतीय
- 400 मीटर दौड़ : गुरदीप प्रथम, दिपांशु द्वितीय, प्रिंस तृतीय
- 600 मीटर दौड़ : सुखमन प्रीत सिंह प्रथम, केशव द्वितीय, देव कुमार तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed