फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Geeta first in the matcha and potato-spoon race

मटका और आलू-चम्मच दौड़ में गीता प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Geeta first in the matcha and potato-spoon race
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खेल में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कर्ण स्टेडियम में छह खेलों के रोचक मुकाबले हुए। जिनमें 18 वर्ष की युवती से 50 साल तक की महिला ने हिस्सा लिया। अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार महिलाओं ने खेल चुना। कोई आलू-चम्मच रेस में दौड़ी तो किसी ने मटका दौड़ में प्रतिभागिता की।
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मटका दौड़ और आलू-चम्मच दौड़ में गीता प्रथम रही। परियोजना अधिकारी करनाल शहरी कमलेश ने बताया कि दो वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन खेल 18 से 30 वर्ष के आयु वर्ग में हुए और तीन खेल 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए हुए। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

हड़ताल का असर, स्कूल से बच्चे बुलाने पड़े
आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल का विभाग की खेल प्रतियोगिता पर भी असर दिखाई दिया। प्रतियोगिता शुरू होने का समय सुबह 10 बजे था लेकिन प्रतिभागियों के न आने से 12 बजे तक मुकाबले शुरू नहीं हो पाए। वहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए किशोरियों और महिलाओं को बुलाया जाता था। वर्कर्स की हड़ताल के कारण महिलाएं और किशोरियां नहीं आई तो स्कूली छात्राओं को बुलाया गया। इसके अलावा विभाग के कर्मचारियों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु वर्ग : 18 से 30 वर्ष तक
- साइकिल रेस : निशा प्रथम, भावना द्वितीय, सोनाली तृतीय
- 300 मीटर दौड़ : सरिता प्रथम, मंजू द्वितीय, आंचल तृतीय
- 400 मीटर दौड़ : पायल प्रथम, भारती द्वितीय, पूजा तृतीय
आयु वर्ग : 30 वर्ष से अधिक
- मटका रेस : गीता प्रथम, रेखा द्वितीय, शारदा तृतीय
- आलू-चम्मच रेस : गीता प्रथम, बिंदू द्वितीय, रीटा तृतीय
- 100 मीटर दौड़ : ममतेश प्रथम, प्रमिला द्वितीय, सुमन तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed