फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Futovr Bridge this year, just wait for Anderbrij, Karnal

फुटओवर ब्रिज इसी साल,अंडरब्रिज के अभी इंतजार

Fri, 24 Jun 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 24 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Futovr Bridge this year, just wait for Anderbrij, Karnal
बैठक में उपस्थित रेलवे अधिकारी व सांसद अश्वनी चोपड़ा। - फोटो : Amar Ujala
लाइन पार क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए करनाल स्टेशन पर बनाने वाला फुट ओवरब्रिज इस वर्ष बन जाएगा, लेकिन अंडर ब्रिज के लिए अभी इंतजार करना होगा। यह बात सांसद अश्वनी चोपड़ा और उत्तर रेलवे डीओएम उपासना की बातचीत के बाद सामने आई है।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे इसी वर्ष रामनगर की तरफ एक टिकट काउंटर भी स्थापित करेगा। इसके साथ ही स्टेशन पर पीने के पानी और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।
लाइन पार क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी मांग रेलवे फुट ओवर ओवरब्रिज और अंडर ब्रिज की मांग को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए वीरवार को सांसद अश्वनी चोपड़ा करनाल पहुंचे और रेलवे डीओएम उपासना से बात की। इसमें डीएम ने अंडरब्रिज के निर्माण कार्य को लंबी प्रक्रिया बताकर थोड़ा वक्त मांगा, लेकिन फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य इसी साल कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि लाइन पार क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।
विज्ञापन


फुट ओवर ब्रिज बनने उन्हें आने जाने में परेशानी नहीं होगी। इससे जिले में रेलवे ट्रैक पर होने वाले हादसोें में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि रामनगर की तरफ टिकट विंडो बनने से यात्रियों को आसानी होगी। इससे शहर के करीब 2.50 लाख लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed