{"_id":"0814104c90e56645388656a7d0099674","slug":"fury-in-the-absence-of-water-extraction-shoppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी न होने से दुकानदारों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी न होने से दुकानदारों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। वार्ड-7 स्थित अरोड़ा मार्केट में पानी की निकासी न होने से नाले ओवर फ्लो हो गए हैं। दुकानों के आगे पानी भर जाने से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने नगर पालिका में जमकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने नपा कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। जिसके चलते कर्मचारियों और दुकानदारों में तीखी नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों ने चेताया कि अगर नगरपालिका ने पानी की निकासी के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे।
बुधवार को अरोड़ा मार्केट के दर्जनों दुकानदार पानी निकासी की समस्या को लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने नगरपालिका सचिव के समक्ष कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। आईएसी सदस्य जेपी शेखपुरा, दुकानदार कुलबीर सिंह राणा, अमित, कुलविंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, दिनेश, गुलाब सिंह, सुनील, पवन कुमार, अशोक, धवन ने बताया कि नाले की निकासी न होने से उनकी दुकानों के आगे पानी खड़ा हो गया है। जिससे ग्राहक उनकी दुकान पर नहीं आते। उन्होंने बताया कि पानी की निकासी की समस्या को लेकर कई बार नपा अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।
इसके साथ ही वार्ड का पार्षद लखविंद्र सिंह लक्खा मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पानी की निकासी की समस्या को लेकर दुकानदारों ने दस दिन पहले भी नपा सचिव को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। नगरपालिका अधिकारी सिर्फ आश्वासनों का पुलिंदा बांध रहे हैं। अभी तक पानी की निकासी के लिए कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में मार्केट में बारिश का पानी जमा हो जाता है और दुकानों में घुस जाता है। जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो जाता है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने नपा कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नाले की सफाई के लिए जब कर्मचारियों को कहा जाता है तो वे बदतमीजी पर उतारू हो जाते है। जब नगरपालिका सचिव को कर्मचारी की बदतमीजी की शिकायत की तो सचिव के सामने ही अभद्रता पर उतारू हो गए। जिसके कारण दुकानदारों और कर्मचारियों में तीखी नोंकझोंक हुई। दुकानदारों ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुकानदारों ने चेताया कि अगर उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान नही किया गया तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे।