फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Friends raped the girl in the hotel

दोस्तों ने युवती के साथ होटल में किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Friends raped the girl in the hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दोस्तों ने एक महिला की सहायता से युवती को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती है। वह एक फैक्टरी में काम करती है। फैक्टरी में करनाल के गांव गढ़पर निवासी अहसान राजपूत उर्फ सोनू ठेकेदार कार्य करता है। फैक्टरी में एक महिला भी काम करती थी। जिस कारण उसकी अहसान राजपूत और महिला के साथ दोस्ती हो गई। युवती ने बताया कि एक दिन उक्त महिला का जन्मदिन था। महिला ने उसे व अहसान राजपूत को जन्मदिन पर अपने घर बुलाया। जब वह महिला के घर पहुंची तो आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद महिला ने उसे अहसान राजपूत के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण डर के मारे उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने इस बारे में आरोपी को बताया और उससे शादी करने को कहा। आरोपी ने उसे बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद ही वह उससे शादी करेगा। इस दौरान अहसान राजपूत ने उसे अपने दोस्त साहिल से मिलवाया। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे जबर्दस्ती गर्भपात की दवाई दे दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी साहिल उसे अपने साथ शहर एक होटल में लेकर गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दो तीन बार दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मिलीभगत करके उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed