{"_id":"612953a18ebc3e79f55288fe","slug":"fraudulently-grabbed-rs-67-lakh-karnal-news-knl81330820","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर 67 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर 67 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। जमीन खरीदने के बहाने 67 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन के सौदागरों ने किसी और को बेची गई जमीन का इकरारनामा करा दिया। मामला उजागर होने के बाद पीड़ित ने शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके करीब 15 दिन बाद घरौंडा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
सोनीपत निवासी सुरेंद्र सिंह सरोहा ने गढ़ी मुलतान के पास 28 कनाल दो मरले जमीन खरीदने के लिए इकरारनामा किया था। सुरेंद्र ने बताया कि 2020 में वह अपने एक साथी के साथ गढ़ी मुलतान में जमीन देखने गया। जमीन पसंद आई और सभी तरह की छानबीन करने के बाद 20 सितंबर 2020 को पांच लाख रुपए टोकन मनी दे दी। जमीन का सौदा 1 करोड़ 28 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया है कि 28 सितंबर 2020 को 27 लाख रुपए नकद और 35 लाख रुपए का चेक दिया और घरौंडा तहसील कार्यालय में इकरारनामा लिखवाया गया। जिसके बाद 27 नवंबर 2020 को जमीन की रजिस्ट्री करवाने की तारीख तय की गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 नवंबर 2020 को वह अपनी जमीन को देखने गया तो वहां पर जीरी की बोरियां लगी थी। सेलर मालिक से बात की गई तो पता चला कि संजय ने जमीन तीन साल के लिए सेलर मालिक को किराए पर दी है। सेलर मालिक से कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता घरौंडा तहसील पहुंचा और छानबीन की तो पता चला कि संजय ने इस जमीन को पानीपत निवासी ईश्वर सिंह पुत्र गोकुल सिंह को 2018 में ही इकरारनामा करके बेच दी थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट में है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने गढ़ी मुलतान निवासी संजय सिंह, राणा माजरा निवासी कंवर सिंह व गढ़ी मुलतान निवासी दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।