{"_id":"63d0482e973c385ea06abc55","slug":"fraud-of-rs-7-27-lakh-from-cattle-rearer-karnal-news-knl134193066-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पशुपालक से 7.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पशुपालक से 7.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। एक पशुपालक से चार लोगों ने 11 भैंसे खरीदकर 7.27 लाख रुपये ठग लिए। उसके बाद आरोपी पीड़ित पशुपालक को किसी विदेशी नंबर से फोन करा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलेवा, जिला जींद वर्तमान में सफीदों नजदीक न्यू बस स्टैंड असंध निवासी राकेश कुमार ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भैंस का डेयरी फार्म है।
उससे शिव कुमार, सुभाष, ऋषिपाल व अंकित निवासी जींद ने 26 नवंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक 11 भैंसे खरीदे और 15 जनवरी 2022 तक भुगतान करने का वादा किया। जिनकी कुल राशि 9.77 लाख रुपये बनती थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे 2.50 लाख रुपये की भैंस उसे वापस कर दी। जिससे बकाया राशि 7.27 लाख रुपये रह गई। कुछ दिन तक तीनों आरोपी उसे भुगतान करने का झांसा देेते रहे। इस बीच आरोपी शिव कुमार गांव छोड़कर फरार हो गया। तब उसने सुभाष व ऋषिपाल से बकाया रुपये मांगे तो वे भी आनाकानी करने लगे। इसके बाद एक पंचायत में तीनों आरोपियों ने 23 नवंबर 2022 तक उसके 6.50 लाख रुपये देने का वादा किया था। उसने 20 नवंबर 2022 को आरोपी सुभाष को फोन किया तो उसने रुपये देने से इनकार कर दिया और उसे जाने से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उसके बाद उसके पास 22 नवंबर को किसी विदेशी नंबर से फोन आया और उससे बकाया रुपये भूल जाने अथवा जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी। कहा कि उसे खेतों में ही गोली मार दी जाएगी। इसके बाद तीन और 10 दिसंबर को भी उसके पास उसी नंबर से कॉल आई और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे गोली मारने की कोशिश की जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद फिर आरोपियों ने उसे फोन कर कहा कि उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसके सामने डायल 112 पुलिस वैन आ गई नहीं तो गोली सीधे उसे लगती। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।