फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four arrested while gambling, 57 thousand rupees recovered

Karnal News: जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार, 57 हजार रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Four arrested while gambling, 57 thousand rupees recovered
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने जाटल रोड पुल के नीचे से जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 57 हजार 500 रुपये बरामद किए। सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि टीम को सूचना मिली की जाटल रोड पुल के नीचे चार युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे चारों युवकों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 57 हजार 550 रुपये की नगदी बरामद की। आरोपियों की पहचान चांद निवासी बाह्मण माजरा, अमित निवासी आनंद विहार करनाल, अनिल निवासी वाल्मीकि बस्ती व हरिचंद निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन


घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

पानीपत। सीआईए-2 टीमने बिल्लू कॉलोनी में एक घर में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान अग्रसेन कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि टीम को सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि अनाज मंडी कट पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक सोनू को हिरासत में लिया।पूछताछ करने पर आरोपी ने बिल्लू कॉलोनी में मई माह में एक घर से एक गैस सिलेंडर, एक एलसीडी, 100 ग्राम चांदी व 12 हजार रुपये नकदी चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से बचे 10 हजार रुपये बरामद किए। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed