फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former army chief gave the message of work hard, play hard and enjoy hard

पूर्व सेनाध्यक्ष ने दिया वर्क हार्ड, प्ले हार्ड और इंज्वाय हार्ड का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Former army chief gave the message of work hard, play hard and enjoy hard
Former army chief gave the message of work hard, play hard and enjoy hard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में रविवार को भारतीय सेना की हस्तियों ने स्कूल में पहुंच कर पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने अपने क्लास रूम और हॉस्टल में पहुंचकर साथियों संग अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में स्कूल के ही पूर्व छात्र रहे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर और एडीसी योगेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। पूर्व सेनाध्यक्ष ने स्कूल के बच्चों को वर्कहार्ड, प्ले हार्ड और इंज्वाय हार्ड का संदेश दिया।
सैनिक स्कूल कुंजपुरा के पूर्व छात्र सम्मेलन में पहले सत्र 1961 से लेकर अब तक के छात्रों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें करीब 300 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आरंभ सैनिक स्कूल कुंजपुरा के उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। इसके बाद स्कूल आए पूर्व छात्रों ने पढ़ाई के समय की स्मृतियों को ताजा किया। स्कूल के मैदान में एक बार फिर खेलकर और जिन छात्रावासों में उनका स्कूली जीवन गुजरा, उनको देखकर सभी अतीत की यादों में खो गए और साथियों के साथ पुरानी यादें साझा की। इस दौरान 1971 की लड़ाई के योद्धाओं और कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा, कमांडर योगेश त्यागी, विंग कमांडर जीडी शर्मा, संजय चौहान, पूर्व मेजर जनरल बिशंबकर दयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल ने दिए मेजर जनरल, कमांडर, ब्रिगेडियर और मुख्यमंत्री
सैनिक स्कूल कुंजपुरा 1961 में शुरू हुआ था। अब तक विद्यालय ने मेजर जनरल, कमांडर, ब्रिगेडियर एवं कर्नल रैंक के अनेक अफसर देश की थल-जल-वायु सेनाओं को सेवा के लिए दिए हैं। इनमें जनरल दीपक कपूर, हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीनियर आईपीएस अफसर एसएस देसवाल, ओलंपियन कर्नल संत कुमार व एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थीं कार्यक्रम की थीम
कार्यक्रम दो थीम पर रखा गया था जिसमें पहला थीम 1971 की लड़ाई के योद्धाओं को सम्मानित करना, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू और कर्नल मिलन चटर्जी सहित 12 अधिकारी शामिल थे। दूसरी थीम में कोरोना योद्धाओं को लिया गया था, जिसमें हरियाणा और दिल्ली पुलिस व डाक्टरों को सम्मानित किया गया। शाम को विद्यालय के वर्तमान छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
तीन फव्वारों का किया उद्घाटन
इस दौरान 1995-96 वर्ष के रजत जयंती बैच द्वारा स्कूल के प्रवेश द्वार पर तीन आकर्षित फव्वारों का उद्घाटन तथा पिछले शैक्षणिक सत्र से सैनिक स्कूल में बालिका कैडेट्स के स्वागत का प्रतीक, एक लड़की और लड़के की मूर्तियों का अनावरण एनडीए ब्लाक के सामने किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
पूर्व-छात्रों एवं उनके परिवारों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें बॉल थ्रो में बाला देवी प्रथम, शिखा द्वितीय, नमिता तृतीय, म्यूजिकल चेयर में धनंशी प्रथम, अर्शिया द्वितीय, निशिता तृतीय, महिलाओं में शशि प्रथम, गगनदीप द्वितीय, सुमिता तृतीय, ब्वॉयज में यशवर्धन प्रथम, अंकित द्वितीय, आदि तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed