फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Formation of SIT in SE bribery case, now the investigation will increase rapidly

एसई रिश्वत कांड में एसआईटी का गठन, अब तेजी से बढ़ेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Formation of SIT in SE bribery case, now the investigation will increase rapidly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम के एसई दीपक किग्गर रिश्वत मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। नगर निगम से प्राप्त 623 फाइलों की जांच पुलिस को करनी है, ताकि पता चल सके कि इन फाइलों में कितने करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं और एसई दीपक ने आधे पैसे के हिसाब से कितनी रिश्वत ली है। यह भी पता चल सके कि किन-किन ठेकेदारों ने एसई को रिश्वत दी है।
दूसरी ओर पुलिस ने एसई दीपक किग्गर का मोबाइल व हार्ड डिस्क जिसमें वीडियो थी, उसे डाटा रिकवर के लिए एफएसएल में भेजा है। 32 वीडियो की जांच के बाद एडीसी की रिपोर्ट पर एसई दीपक किग्गर और उनके पीए विकास शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में 15 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। फिर 16 मार्च को पीए विकास शर्मा को गिरफ्तार किया गया। 24 मार्च को एसई दीपक को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। 25 मार्च को पुलिस ने एसई दीपक को पांच दिन के रिमांड लिया था। इस दौरान यह खुलासा हुआ कि एसई दीपक किग्गर विदेश जाने की तैयारी में था। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से एसई से 17 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से एसई दीपक किग्गर के बैंक खाते में जमा करीब दो करोड़ रुपये और उनकी अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल एसई दीपक किग्गर जेल में है।
विज्ञापन

इस मामले की गहनता से और जल्द जांच करने के लिए एसपी द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है। नगर निगम से प्राप्त 623 फाइलों की जांच करनी है, ताकि सभी साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार, डीएसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed