{"_id":"57bb4c684f1c1b7f59d4ef9c","slug":"forest-festival-karnal-plantation-dgp-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में वन क्षेत्र को 33 प्रतिशत पर ले जाना होगा : डीजीपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में वन क्षेत्र को 33 प्रतिशत पर ले जाना होगा : डीजीपी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि बेहतर प्राकृतिक वातावरण में ही बेहतर पुलिस बल का प्रशिक्षण संभव है। मधुबन परिसर हरियाणा ने प्राकृतिक धरोहर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश का वन क्षेत्र 6 प्रतिशत है, जिसको जन भागीदारी से 33 प्रतिशत तक ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण अपराध का ज्ञान होना पुलिस प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
डीजीपी हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन परिसर में महिला पुलिस परेड ग्राउंउ में वन विभाग हरियाणा एवं हरियाणा पुलिस के संयुक्त पहल पर आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण के दौरान पौधारोपण एवं पौधों के संवर्धन हेतु साप्ताहिक पीरियड निर्धारित किया गया है। इसमें पर्यावरण के ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो सके। इसके साथ ही सभी सामुदायिक जमीनों पर पुलिस नागरिक साझा अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करें।
विज्ञापन
वहीं, डीआईजी शिबास कविराज ने कहा कि 21 से 30 अगस्त तक पूरे मधुबन परिसर में अभियान चलाकर पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण केकेसंधु, आईजी सुमन मंजरी, करनाल रेंज के आईजी सुभाष राव, वन मंडल अधिकारी वृजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय वन राजिक अधिकारी जय किशन, वन दरोगा महेंद्र पाल, वन दरोगा मनोहरलाल, निरीक्षक सुमेर चंद, निरीक्षक सुशील कुमार, निरीक्षक अमर सिंह, लाइन प्रबंधक जयचंद एवं जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन