फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   For two hundred people notice Chaur Huda Sector

हुडा सेक्टर दो के लिए चौर सौ लोगों को नोटिस

Fri, 13 Jun 2014 12:00 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 13 Jun 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर नौ के लिए आपत्ति दर्ज करने के बाद अब हुडा विभाग ने सेक्टर दो के
विज्ञापन
लिए कॉलोनी के लोगों को नोटिस थमा दिए हैं। लोगों की आपत्ति 25 जून से तीन दिन तक विश्राम गृह पर दर्ज होंगी।

नोटिस मिलने से कॉलोनिवासियों में अफरातफरी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस जगह पर किसी भी कीमत पर सेक्टर नहीं बनने दिया जाएगा। अगर सेक्टर का निर्माण हुआ हजारों लोग बर्बाद हो जाएंगे।
हुडा विभाग की ओर से शहर में दो व नौ सेक्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसके लिए कॉलोनीवासियों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। विभाग की और से कुछ दिन पूर्व सेक्टर नौ के लोगों को नोटिस दिए गए थे। बाद में उनकी आपत्ति दर्ज की गई थी। आपत्ति दर्ज करवाने आए अधिकारियों का लोगों ने जमकर विरोध किया था और सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी,  लेकिन विभाग पर किसी प्रकार कोई असर नहीं पड़ा।

आखिरकार अब विभाग के अधिकारियों ने सेक्टर दो के लोगों को नोटिस थमाने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक पूरे लोगों को नोटिस भी नहीं मिले हैं। जिन लोगों को नोटिस नहीं मिले हैं, उन्हें आपत्ति दर्ज कराने में दिक्कत आ सकती है। कॉलोनिवासियों ने 25 जून को विश्राम गृह में  आपत्ति दर्ज करवानी होगी। अब तक विभाग की ओर से लगभग चार सौ लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।

नोटिस मिलने के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सेक्टर दो वाली जमीन काफी उपजाऊ है और लगभग हजारों लोगों ने अपने आशियाने बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस जमीन में सेक्टर का निर्माण होता है तो हजारों लोग बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर सरकार के नेताओं से संपर्क बना चुके हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि शहर में सेक्टर का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजीव सेन, दीपक भाटिया, कप्तान सिंह, डॉ. तोमर, यशपाल वर्मा, ओमप्रकाश राणा, सुभाष ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक लगभग चार सौ लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जब कॉलोनिवासियों की ओर से लगभग नौ सौ लोगों ने आपत्ति की शिकायत दर्ज करवाई हुई, जिससे अभी तक पूरे लोगों को नोटिस नहीं मिले। जिन लोगों को नोटिस नहीं दिए गए वे लोग कैसे आपत्ति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शहर में सेक्टरों का निर्माण न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed