फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Food Supply Department inspector and commission agent sold government wheat worth Rs 68.61 lakh

Karnal News: खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक व आढ़ती ने बेचा था 68.61 लाख का सरकारी गेहूं

Thu, 20 Nov 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 20 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Food Supply Department inspector and commission agent sold government wheat worth Rs 68.61 lakh
करनाल। खाद्य आपूर्ति विभाग के कुंजपुरा केंद्र से 68 लाख 61 हजार 358 रुपये के सरकारी गेहूं को निलंबित हो चुके निरीक्षक अशोक शर्मा और आढ़ती राहुल शर्मा ने मिलकर बेचा था। इसके लिए पूरी व्यवस्था आढ़ती ने की थी। निरीक्षक ने गेट पास से लेकर, कांटा पर्ची और गाड़ियां उपलब्ध करवाने की पूरी जिम्मेदारी आढ़ती को दी हुई थी। आढ़ती ने भी धड़ल्ले से फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन

दोनों ने 2452 क्विंटल गेहूं को बाजार में बेच दिया। पुलिस हिरासत के दौरान कुछ और आढ़तियों के नाम सामने आए हैं। आरोपी आढ़ती राहुल शर्मा को दो दिन के रिमांड के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड के दौरान आढ़ती ने फर्जीवाड़े की कहानी उजागर की। निरीक्षक सितंबर माह से जेल में बंद है।
विज्ञापन


गेहूं को मार्केट में बेचने के बाद रिकॉर्ड को दुरुस्त दिखाने के लिए (निलंबित) निरीक्षक अशोक शर्मा और आढ़ती राहुल ने फर्जी गेट पास कटवाए थे। गेहूं से लोड गाड़ियों को कागजों में दिखाया गया। ये गाड़ियां कभी मंडी पहुंची ही नहीं थीं। कुछ गाड़ियों के नंबर सामने आए हैं, जोकि सीजन के दौरान दूसरे प्रदेश में चलती पाई गई हैं। गड़बड़ी यहीं बंद नहीं हुई, दोनों ने गेहूं के पूरे वजन के लिए कांटा पर्ची भी तैयार करवाई। पर्ची कांटे से असली बनवाई गई या खुद तैयार की, इस पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस गाड़ियों के नंबरों, चालकों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहली जांच में 40 क्विंटल कम पाया था गेहूं

वर्ष 2025-26 में गेहूं खरीद के लिए कुंजपुरा मंडी में इंस्पेक्टर अशोक शर्मा की ड्यूटी बतौर इंचार्ज 31 मार्च, 2025 को लगाई गई थी। खिजारपुर गांव के विकास शर्मा ने 10 जून को सीएम फ्लाइंग को एक शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि गेहूं से भरे 50 किलो के बैग की जगह पर 20 से 25 किलो के बैग भंडारित किए गए हैं। स्टॉक की जांच के लिए 10 जून को टीम का गठन किया। पहली जांच में 40 क्विंटल तीन किलोग्राम गेहूं की कमी मिली। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने 27 जून को कुंजपुरा सेंटर का दौरा किया। अव्यवस्था देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद विभाग ने निरीक्षक अशोक शर्मा को निलंबित कर दिया था।




अगस्त में बनाई गई थी जांच कमेटी

खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक 12 अगस्त को कुंजपुरा सेंटर पर वर्ष 2025-26 के गेहूं के स्टॉक की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने 5 सितंबर को रिपोर्ट सौंपी। जांच में केंद्र पर 4904 बैग गेहूं कम मिला। इसका वजन 2,452 क्विंटल होता है। कीमत 2798.27 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 68 लाख 61 हजार 358 रुपये होती है। रिपोर्ट के आधार पर डीएफएससी अनिल कुमार ने आरोपी निरीक्षक अशोक शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। कुंजपुरा थाना पुलिस ने निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। दस सितंबर को अशोक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।




पानी डालकर बढ़ाना था वजन

जांच में गेहूं के कट्टों का वजन 50 किलो के बजाय 20 से 25 किलो पाया गया। सरकार को गेहूं भेजने से पहले पानी में भिगोकर वजन बढ़ाया जाना था। इससे पहले ही शिकायत के आधार पर जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।




------------

कुंजपुरा सेंटर से 68 लाख 61 हजार 358 रुपये के सरकारी गेहूं को (निलंबित) निरीक्षक अशोक शर्मा और आढ़ती राहुल शर्मा ने मिलकर बाजार में बेच दिया था। आरोपी राहुल ने कुछ अन्य लोगों के नाम बताए हैं। कुछ गेट पास मिले हैं। उनकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि इस घोटाले में कौन-कौन शामिल हैं। आरोपी को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश करके अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। -विक्रांत, थाना प्रभारी, कुंजपुरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed