फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Follow the ideals of Swami Vivekananda: Sandeep

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें : संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Follow the ideals of Swami Vivekananda: Sandeep
करनाल। एनएसएस शिविर के छठे दिन मधुबन के डीएवी पुलिस स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण व नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। एनएसएस जिला समन्वयक संदीप गौतम ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानते हुए अपने माता-पिता की बातों को मानना चाहिए तभी विद्यार्थी वर्ग जीवन में उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को जीवन में अच्छा कार्य करने के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करना चाहिए। दोपहर के सत्र में जिला काउंसलिंग सेल से राजेश लता ने साइबर क्राइम के बारे में बताया। प्रधानाचार्य संतोष पाल सिंह ने कहा कि आज का युवा वर्ग ही राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। शिविर में अनुपम, सर्वेश, संजय, विकास व तरुण का विशेष योगदान रहा। संदीप गौतम ने स्वयं सेवकों को गायत्री मंत्र का महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed