फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fog, weather, road accident, 10 vehicle damage, one dead, 10 injured, karnal

धुंध में भिड़े दस वाहन, एक की मौत, दस लोग घायल

Fri, 02 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 02 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
fog, weather, road accident, 10 vehicle damage, one dead, 10 injured, karnal
10 वाहन आपस में भिड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

ठंड की दस्तक के साथ-साथ धुंध ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर तक शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। मौसम विभाग के अनुसार धुंध छाए रहने के कारण सुबह दृश्यता शून्य रही। इस कारण जीटी रोड और अन्य जगहों पर 10 वाहन आपस में भिड़ गए। अलग-अलग जगह हुए हादसों में एक कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


जीटी रोड पर हुए आईटीआई चौक स्थित ओवरब्रिज के पास हुए हादसे में एक छह वर्षीय बच्ची सहित एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। वाहनों के भिड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने हादसे में मृतक कैंटर चालक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बसताड़ा स्थित टोल टैक्स पर कैंटर चालक सतीश वासी खरखौदा ने पीछे से एक अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। इससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। वहीं आईटीआई चौक के पास ओवरब्रिज पर वाहनों के भिड़ जाने से घायल हुए अमित शर्मा वासी भिवानी ने बताया कि वह किसी काम से कुरुक्षेत्र आए हुए थे, जब सुबह नौ बजे वह और उनका परिवार गाड़ी में सवार होकर वापस भिवानी जा रहे थे तो आईटीआई चौक स्थित ओवरब्रिज के पास पहले से कई गाडिय़ां टकराई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध ज्यादा होने के कारण उन्हें आगे गाडिय़ां दिखाई नहीं दी। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में अशोक शर्मा सहित छह वर्षीय बच्ची बीर, उसका भाई दवेंद्र व नीरज रानी को गहरी चोटें आई है। इसके अलावा इसी हादसे में घायल हुए गुरविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रहे थे, रास्ते में घने कोहरे के कारण उनकी गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। इससे रिंकू, विनय व सतेंद्र को चोटें आई हैं।

वहीं मधुबन स्थित पक्के पुल के पास भी धुंध के कारण दो सड़क हादसे हुए। अशोक शर्मा ने बताया कि वह दवाईयां लेने के लिए जा रहा था, तो रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उसका साथी सोनू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य हादसा जोकि मधुबन पुलिस कांप्लेक्स के सामने हुआ इसमें अजय को काफी गंभीर चोटें आई हैं। अजय पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर निकल रहा था तो अंबाला की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। घायलों का इलाज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। धुंध के कारण जीटी रोड ओवरब्रिज पर दस गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


हादसे के कारण लग गया जाम
गाड़ियों के आपस में भीड़ जाने के कारण जीटी रोड पर जाम लग गया। हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चार क्रेनों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों को जीटी रोड से हटवाया। उसके बाद ही गाडिय़ों का आवागमन ठीक प्रकार से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed