फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Flown half-million bucks in the bank

बैंक के भीतर से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए

Mon, 11 Nov 2013 11:35 PM IST
करनाल
करनाल Updated Mon, 11 Nov 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
Flown half-million bucks in the bank
घरौंडा में रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार सुबह साढे़ दस बजे एक अज्ञात युवक ने फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी के बैग से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


बैग से रुपये चोरी होने पर बैंक में अफरातफरी मच गई। फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ने घटना की सूचना बैंक मैनेजर को दी। बैंक अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से युवक की तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बैंक उपभोक्ताओं का कहना है कि इस बैंक में इस प्रकार की घटनाएं घटना आम बात हो गई है। हाईवे पर स्थित फि लिंग स्टेशन का कर्मचारी बालकिशन सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे पंजाब नेशनल बैंक में तीन लाख नब्बे हजार रुपये जमा कराने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केश थैले में था। कर्मचारी रुपये जमा कराने के लिए बैंक की खिड़की पर खड़ा हुआ था और अपने नंबर का इंतजार कर रहा था कि इसी के दौरान किसी अज्ञात युवक ने थैले से तीन नोटों के बंडल साफ कर दिए। फिलिंग स्टेशन कर्मचारी ने कैश जमा कराने के लिए रुपये बाहर निकाले तो सात में से तीन बंडल गायब मिले।

रुपये कम देख कर्मचारी हक्का बक्का रह गया और उसने इसकी सूचना तुरंत बैंक मैनेजर जीएल छाबड़ा को दी। बैंक कर्मचारियों व फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी ने युवक को ढुंढने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  

बैंक में नही है गार्ड
उपभोक्ताओं का कहना है कि इस बैंक में इस प्रकार की अनेकों बार घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन बैंक ने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आज तक कोई कदम नहीं उठाया।

बैंक में पिछले काफी दिन से गार्ड तक नहीं है। उपभोक्ताओं ने कहा कि इस बैंक में लेन-देन करने में डर सा लगने लग गया है। बैंक मैनेजर जीएल छाबड़ा ने बताया कि फिलिंग स्टेशन का एक कर्मचारी तीन लाख नब्बे हजार सुबह जमा कराने आया था। किसी अज्ञात युवक ने रुपये निकाल लिए हैं।

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और बैंक के सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। बैंक में इस प्रकार की घट रही घटनाओं व गार्ड नहीं होने की बात पर उन्होंने कहा कि सीनियर बैंक मैनेजर का तबादला हो गया है और इसके बारे में वही बताएंगे।

स्कूल के गेट पर अभिभावकों ने काटा बवाल
इंद्री कस्बे के एक निजी स्कूल में दो बच्चियों के साथ दुराचार होने के विरोध में बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल गेट पर जमकर बवाल काटा। स्कूल गेट पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब स्कूल के मालिक एचसीएस अधिकारी के बेटे ने बच्चों के अभिभावकों से दुर्व्यवहार किया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और अभिभावकों को शांत करवाया। स्कूल मालिक के बेटे ने अभिभावकों से माफी भी मांगी। स्कूल प्रिंसिपल पर नर्सरी कक्षा की दो बच्चियों से दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी प्रिंसिपल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उसके बाद स्कूल में छुट्टियां कर दी गई थी।

सोमवार को स्कूल में गांव मनक माजरा, कमालपुर गादियां, शेखपुरा बांगर, बुटानखेड़ी, गुमटों, ढ़ंगरा, गढ़ी साधान, ब्याना, कादराबाद व अंधगढ़ के अभिभावक एकत्रित हो गए। बातचीत करने आए स्कूल प्रबंधक के व्यवहार पर अभिभावक भड़क गए और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल कुंडू मौके पर पहुंचे और अभिभावकों को शांत करवाया।

अभिभावक साहब सिंह, रामस्वरूप, चरणजीत सिंह, भीम मंढाण, इंद्रजीत गोल्डी, ज्ञान मनकमाजरा, जरनैल, नरेश, प्रीतम, गुलाब सिंह, गुरबख्श, हरभजन, लखविंदर, देसराज, दरबारा सांगवान, अवतार, प्रदीप, शमशेर, अनिल कुमार, अमरीक सिंह ने कहा कि भविष्य में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की स्कूल की ओर से सुरक्षा की गारंटी दी जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो उनके बच्चों के प्रमाणपत्र दिए जाएं ताकि किसी अन्य स्कूल में बच्चों को दाखिला दिलाया जा सके।

पुलिस की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। थाना इंद्री प्रभारी अनिल कुंडू ने बताया कि अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन में कहासुनी की सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे थे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल मौजूद था। स्कूल प्रबंधन के आश्वासन के बाद अभिभावक शांत हुए।

सड़क हादसे में दो चालकों की मौत
घरौंडा के समीप खराब खड़े कंटेनर से ट्रक की टक्कर लगने से कंटेनर व ट्रक चालक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। जांच अधिकारी एएसआई जयभगवान ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे हिसार का रहने वाला जगजीत सिंह अपना कंटेनर लेकर करनाल के रास्ते दिल्ली जा रहा था।

घरौंडा पुल के समीप अचानक जगजीत का कंटेनर खराब हो गया। जगजीत कंटेनर रोककर कंटेनर के नीचे तकनीकी खराबी चेक कर रहा था। इसी दौरान हिमाचल के बद्दी से बिलासपुर की ओर ट्रक ले जा रहा हमीरपुर के गांव छटमोह निवासी ट्रक चालक सुभाष चंद अंधेरा होने के कारण संतुलन खो बैठा और कंटेनर के बीच में उसका ट्रक जा घुसा। कंटेनर व ट्रक की भीषण टक्कर होने के कारण सुभाष चंद की व कंटेनर के नीचे काम कर रहे जगजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस दोनों चालकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक किसी चालक के परिजनों से संपर्क होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

सड़क दुर्घटना में महिला की जान गई
असंध नगर के सफीदों मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गांव भादड़ जिला पानीपत निवासी मृतका ईसरो देवी गांव चोरकारसा में अपने रिश्तेदारों के यहां आई हुई थी। सोमवार को रिश्तेदार संदीप उसे बस अड्डे पर छोड़ने जा रहा था।


बस अड्डे से करीब सौ गज की दूरी पर एकाएक सड़क किनारे खड़े एक निजी सवारी वाहन परिचालक ने वहन की सवारी खिड़की खोल दी। संदीप की बाइक उक्त वहन की खिड़की से टकराई व महिला सड़क पर जा गिरी। पीछे से आ रहे एक ट्रक से कुचले जाने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने निजी सवारी वाहन व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed