Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five new dengue patients found, total 58 cases

Karnal News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले, कुल 58 केस

Sat, 28 Sep 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found, total 58 cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू के पांच नए केस सामने आए हैं। ऐसे में डेंगू का आंकड़ा 58 पर पहुंच चुका है। इससे पहले लगातार दो दिन में चार-चार मामले सामने आए थे।

जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले आठ माह 27 दिनों तक 10,06,141 घरों में डेंगू का लार्वा खंगाला। इनमें से 6089 घरों में लार्वा मिला और 3035 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। विभाग की टीमें अलर्ट मोड में रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर
विज्ञापन


रही है।

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने शुक्रवार को 6647 घरों को कवर किया। जिसमें अभी तक 45 घरों में लार्वा मिला और टीमों ने 18 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित कुल 3722 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 58 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

मलेरिया विंग की बायोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन से रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं, जिससे मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएंगे।

डेंगू रोकने के लिए घरों के आसपास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहने, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवा से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

ये हैं डेंगू के लक्षण

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है. उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed