फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five km long drain will be rebuilt with Rs 21 crores

Karnal News: पांच किमी लंबे नाले का 21 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Five km long drain will be rebuilt with Rs 21 crores
- जलभराव से मिलेगी निजात, बढ़ाई जाएगी क्षमता, नाले को ढक कर दोनों ओर किया जाएगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के सेक्टर-चार से गुजर रहे पांच किमी लंबे नाले को सिंचाई विभाग की ओर से पक्का करवाया जाएगा। ड्रेन के दोनों ओर के तटबंधों को कंक्रीट से बनाया जाएगा। जिससे बरसात के दिनों में शहर की पानी की निकासी हो सकेगी और ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगी। विभाग की ओर से परियोजना पर 21 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
नाले की मजबूती होने से इसमें 500 क्यूसेक तक पानी का बहाव हो सकेगा। ड्रेन के निर्माण को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण का टेंडर हो चुका है जबकि दूसरे चरण के लिए प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ड्रेन के बीच के हिस्से को कच्चा रखा जाएगा जबकि दोनों तटों की पक्की लाइनिंग कराई जाएगी। मुगल कैनाल शहर का सबसे बड़ा नाला है, सेक्टर-12 से जीटी रोड तक यह पहले ही पक्का है और यह निगम के अधीन आता है। जीटी रोड से आगे सेक्टर-चार में यह नाला सिंचाई विभाग के अधीन आता है। अब सिंचाई विभाग इसके पुनर्निर्माण में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले को पक्का करने के साथ होगा सुंदरीकरण
नाले को पक्का करने के साथ-साथ इसका सुंदरीकरण भी होगा। दोनों तरफ जालियां व पौधे लगाए जाएंगे। ड्रेन के एक हिस्से पर पक्की सड़क बनेगी, जिस पर वाहनों की आवाजाही भी आसानी से हो सकेगी। सेक्टर-चार में इसकी चौड़ाई लगभग 64 फीट है और इससे आगे चौड़ाई कम हो जाती है। नाले पर चार पुलिया भी हैं, इनका निर्माण दोबारा से किया जाएगा। सभी जगह पुलिया की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

सेक्टर वासियों को मिलेगा शुद्ध वातावरण
सेक्टर-चार नाले को पक्का करके दोनों और पौधरोपण व पार्क विकसित किया जाएगा। इससे नाले से जुड़े सेक्टर वासियों को शुद्ध वातावरण मिलेगा, वहीं सैर करने के लिए भी जगह मिलेगी। सेक्टर के पीछे के हिस्से में करीब पांच किलोमीटर तक का नाले का पूरा हिस्सा कवर किया जाएगा, इससे कर्ण कैनाल की तर्ज पर नाले के ऊपर से आवाजाही भी होगी।



सेक्टर-चार नाले के पहले हिस्से का टेंडर हो चुका है, दूसरे हिस्से का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेजा जाएगा। पक्का होने के बाद इस ड्रेन में 500 क्यूसेक पानी की निकासी हो सकेगी। ड्रेन के एक हिस्से पर कार्य लगभग पूरा होने वाला है, दूसरी और पक्की सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है।

- मनोज कुमार, कार्यकारी अधिकारी, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed