फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   firing on team reached for wiring

जमीन की निशानदेही और तारबंदी करवाने गई टीम पर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
firing on team reached for wiring
गांव बाहरी में पंचायती जमीन की निशानदेही और तारबंदी करने गई टीम पर दो युवकों ने गोली चला दी। सरपंच की शिकायत पर असंध पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। सरपंच पवन कुमार ने बताया कि 5 नवंबर को ग्राम पंचायत बाहरी द्वारा प्रस्ताव पास कर खंड कार्यालय असंध में 7 नवंबर को गांव की शामलात भूमि की निशानदेही और तारबंदी करनी निश्चित की थी। प्रस्ताव पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचनलता ने पुलिस बल की सहायता से यह कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

आदेशानुसार शनिवार को खंड कार्यालय से पटवारी वीरेंद्र सिंह, ग्राम सचिव जगबीर सिंह और एएसआई राजबीर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तो गांव के कुछ लोगों ने तारबंदी और निशानदेही नहीं करने दी। सरपंच पवन कुमार का आरोप है कि जब वह अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो गांव के ही जितेंद्र और विकास उसकी तरफ दौड़कर आए और गोली चला दी। उसने गाड़ी के पीछे छिपकर जान बचाई। पुलिस टीम देखकर आरोपी भाग गए। 13 अक्तूबर को पंचायती जमीन के लगभग 16 एकड़ हिस्से में किये गए अवैध कब्जे को डीसी निशांत कुमार यादव के निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नवजीत कौर व थाना प्रभारी जगबीर सिंह व सरपंच पवन राणा की देखरेख में कब्जा मुक्त करवाया गया था। शनिवार को जमीन की निशानदेही करवाकर तारबंदी करवाने के लिए प्रशासन की टीम गई थी।
विज्ञापन

गांव बाहरी में पुलिस और खंड विकास एवं पंचायत विभाग की टीम पंचायती जमीन की निशानदेही और तारबंदी करवाने गई थी। इस दौरान युवक जितेंद्र और विकास ने गोली चला दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगबीर सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed