{"_id":"ea96af78f2daf3f17b9ab664d25dd141","slug":"fire-on-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सिर में मारी गोली, केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के सिर में मारी गोली, केस दर्ज
अमर, उजाला ब्यूरो /करनाल।
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर चौकी पुलिस ने घायल विशाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है। घायल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
शिव कालोनी वासी विशाल घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसके सिर पर नुकली चीज लगी और उसके सिर से खून बहने लगा। परिजनों ने अस्पताल से दवाई दिलाई, लेकिन विशाल की पीड़ा बढ़ती गई। एक निजी अस्पताल में विशाल के एक्सरे व सिटी स्कैन करवाने से सामने आया कि इसके सिर पर गोली के अंश है। घायल विशाल का ऑप्रेशन हो गया है और वह ठीक है। पुलिस ने घायल विशाल के बयान लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में रामनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि गोली लगने से विशाल घायल हुआ है। बयान लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन