{"_id":"61a934899250a050526c3451","slug":"fire-in-hero-agency-11-vehicles-burnt-to-ashes-karnal-news-knl915124181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो एजेंसी में लगी आग, 11 वाहन जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो एजेंसी में लगी आग, 11 वाहन जलकर राख
विज्ञापन
लाभ सिंह कालोनी में बनाई गई सड़क पर बिखरी बजरी का मामला पहुंचा सीनियर डिप्टी मेयर दरबार। अधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्मार्टसिटी बनाने के दावों के बीच शहर में कराए जा रहे गलियों के निर्माण में इस कदर घटिया सामग्री लगाई जा रही है कि गलियां बनने के दस दिन के बाद ही पहले से भी अधिक बद्तर हो रही हैं। इसका एक नमूना वीरवार को उस समय दिखा, जब पुरानी सब्जी मंडी के पास वार्ड 12 में बनवाई जा रही गलियों की उखड़ी बजरी स्थानीय लोगों ने एक पालिथीन में भरकर सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी की टेबिल पर लाकर रख दी। उन्हें बताया कि गली दस दिन पहले ही बनी थी लेकिन इसमें कोलतार न डाले जाने के कारण पूरी सड़क उखड़ गई है। इस पर वाहन के साथ चलना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है।
सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी ने आनन-फानन में कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी व ठेकेदार को बुला लिया। उनके सामने लाभ सिंह कॉलोनी के लोगों ने कहा कि उनकी कॉलोनी में पिछले दस दिन से चार गलियों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें तीन गलियां तो लगभग पूरी हो चुकी हैं। दस दिन बाद ही गलियों की सड़क पत्थरों में तब्दील हो गई है। लोगों ने तंज कसा कि वह शिकायत तो पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री से करेंगे, वह तो यहां यह जानने आए है कि बिना कोलतार के सड़क बनाने वाली वह कौन सी तकनीक है, जिससे नगरनिगम सड़कें बना रहा है।
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य रुकवाकर सड़क को दोबारा बनाया जाएगा। लेकिन लोग इस बात पर अड़ गए कि सड़क भले ही दोबारा बन जाए लेकिन यह तो बताइए कि जो खराब सड़क बनाई, इसके लिए दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई क्या की जाएगी। बाद में कार्यकारी अभियंता को कार्रवाई की बात कहनी पड़ी। ठेकेदार ने बताया कि वह सड़क खराब बनी है, काम रोक दिया है, अन्य सड़कों पर अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन
वार्ड संख्या 12 में पुरानी सब्जी मंडी में गलियों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत व उखड़ी पड़ी सड़क की बजरी लेकर कुछ लोग आए थे। कार्यकारी अभियंता व संबंधित ठेकेदार को बुलाकर तत्काल जानकारी की गई है। सड़क को दोबारा बनाने व मामले की जांच कर ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने को कहा गया है।
राजेश अग्घी, सीनियर डिप्टी मेयर नगर निगम करनाल
पुरानी सब्जी मंडी के पास गलियों का निर्माण चल रहा है, उसमें सड़क बनने के दस दिन बाद ही खराब होने के कारण काम रोक दिया गया। अब दोबारा मानक के अनुरूप ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
मोनिका गर्ग, पार्षद वार्ड 12 करनाल
मौके पर जाकर सड़क निर्माण का निरीक्षण किया जाएगा। फिलहाल सड़क का निर्माण रुकवा दिया है। निर्माणदायी संस्था को नोटिस जारी कर दिया है। सड़क को दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रियंका सैनी, कार्यकारी अभियंता नगर निगम करनाल