{"_id":"60e8b6d38ebc3ecadd63f75d","slug":"fir-on-mla-pundri-and-his-son-the-dowery-torchur-case-karnal-news-knl758546160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन निगम के चेयरमैन व पुंडरी के मौजूदा विधायक पर दहेज का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन निगम के चेयरमैन व पुंडरी के मौजूदा विधायक पर दहेज का मामला दर्ज
विज्ञापन
करनाल। पूंडरी हलके से निर्दलीय विधायक (बाद में भाजपा को समर्थन दिया) व पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोल दहेज प्रताड़ना के मामले में फंस गए हैं। गोलन, उनके बेटे व उनके परिवार के विभिन्न सदस्यों के खिलाफ उनकी पुत्रवधू ने दहेज मांगने, मारपीट करने, तंग करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
पुत्रवधू द्वारा महिला थाने में दी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति अमन गोलन, ससुर रणधीर गोलन, सास अनीता व जेठ अमित निवासी कैथली गेट पूंडरी कैथल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,406,498-ए व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
करनाल के सेक्टर-9 निवासी शैलजा ने शिकायत में कहा कि उसके पिता पीडब्ल्यूडी विभाग में उपाधीक्षक है। उसकी शादी कैथली गेट पूंडरी ( कैथल) निवासी अमन गोलन के साथ 18 जनवरी 2019 को करनाल में हुई थी। उसके पिता ने शादी में गहनों के साथ कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य सामान दिया था। इस शादी में करीब 45 लाख रुपये खर्च किए गए थे। उसने आरोप लगाया कि रिश्ता करने से पहले आरोपियों ने कहा था कि उन्हें कोई दहेज नहीं चाहिए, इसके बावजूद भी उसके पिता ने शादी में लाखों रुपये खर्च किए और हैसियत से ज्यादा सामान भी दिया।
विज्ञापन
शैलजा के अनुसार शादी से पूर्व 22 जुलाई 2018 को रिंग सेरेमनी की रस्म हुई थी। इस कार्यक्रम में भी करीब 5 लाख रुपये खर्च हुआ था। शादी के बाद 13 मार्च 2020 को उसने बेटी आव्या गोलन को जन्म दिया। उसने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के बाद दहेज को लेकर आरोपियों ने उसे ताने मारने शुरू कर दिए। वे कहने लगे कि अमन के लिए कई व्यक्ति अपनी बेटी देने को तैयार थे, चुनाव में आर्थिक मदद करने को भी तैयार थे। ऑडी कार तक देने की बात थी। इसके बाद आरोपी उस पर अपने पिता से रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे।
शैलजा के अनुसार अमन को अपना मोबाइल का बिजनेस करना था तो पहले पांच लाख रुपये मांगे। फिर 12 लाख रुपये और मांगने को कहा। उससे कहा गया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डरबन के एक बैंक से लोन लेना है। उसके पिता ने आरोपी के खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर भी किए थे। इसके बाद आरोपी 25 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे, ताकि विधानसभा चुनाव में खर्च किए जा सके। इस पर उसके पिता ने 5 लाख रुपये चुनाव लड़ने के लिए दिए भी और उसके ससुर अक्तूबर 2019 में पूंडरी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत गए। उसके बाद उन्हें पर्यटन निगम का चेयरमैन भी बना दिया गया।
पुत्रवधू ने बताया कि विधायक बनने के बाद ससुरालियों ने उस पर दोबारा 30 लाख रुपये पिता से लेकर आने का दबाव बनाया, ताकि उसका पति अपने रुतबे के लिए एक इनोवा कार खरीद सके। जब उसने अपने पिता से रुपये लेने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू की और उसे मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। इस बीच उनकी पंचायत भी हुई, वहां भी उन्होंने दहेज की मांग की।
मुझे तो अभी पता चला है कि मामला दर्ज हो गया है। इस मामले की पुलिस जांच करेगी। उसमें पता चल जाएगा कि जो आरोप लगाए हैं वह सच्चे हैं या झूठे। हमने तो पुत्रवधू को दहेज के लिए कभी प्रताड़ित नहीं किया। हम पुलिस का सहयोग करेंगे, पुलिस खुद सच्चाई का पता लगा लेगी।
- रणधीर गोलन, विधायक पूंडरी व पर्यटन विभाग के चेयरमैन।
सेक्टर 9 निवासी महिला ने शिकायत दी थी, जिसमें कैथल के पूंडरी निवासी अमन गोलन, उसके पिता रणधीर गोलन सहित अन्य परिजनों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- पवना देवी, प्रभारी महिला थाना करनाल।