Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   FIR against Rice Millers leader, three partners and two guarantor commission agents

Karnal News: राइस मिलर्स नेता समेत तीन पार्टनरों, दो गारंटर आढ़तियों के खिलाफ एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
FIR against Rice Millers leader, three partners and two guarantor commission agents
- नहीं लौटाया करीब सात करोड़ का चावल, मिल का सत्यापन करने पर नहीं मिला धान व चावल का स्टॉक
विज्ञापन

- राइस मिलर को मिला था 6441.825 एमटी धान, लौटाना था 4316 एमटी सीएमआर

- एफसीआई को सिर्फ 2525.13 एमटी चावल लौटाया, 1790.9 एमटी चावल हड़पा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। करीब सात करोड़ रुपये के सीएमआर की डिलीवरी नहीं करने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से करनाल के राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय नेता सहित एक राइस मिल के तीन पार्टनरों और दो आढ़ती गारंटरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। अभी कुछ और राइस मिलरों और गारंटर आढ़तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक राजेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रसूलपुर गांव स्थित मैसर्स रियल एग्रो फूड ने खरीफ सीजन 2022-23 के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ सरकारी धान की मिलिंग के लिए अनुबंध किया था। जिसके तहत राइस मिलर को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 6441.825 मीट्रिक टन धान आवंटित किया था। नियमानुसार एक क्विंटल धान के बदले 67 किलो चावल (कस्टम मिल्ड राइस) यानी सीएमआर वापस देना होता है। इस हिसाब से राइस मिलर को कुल करीब 4316 मीट्रिक टन सीएमआर, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को वापस लौटाना थाए लेकिन राइस मिलर ने 30 सितंबर 2023 तक 2525.1397 मीट्रिक टन सीएमआर चावल ही एफसीआई को लौटाया। शेष 1790.9 मीट्रिक टन सीएमआर अभी भी राइस मिलर पर बकाया है, जिसे कई नोटिस देने के बाद भी वापस नहीं किया जा रहा है। राइस मिलर सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में चावल की डिलीवरी नहीं कर पाया है। जब राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया तो यहां धान व चावल का स्टॉक शून्य पाया गया। बकाया सीएमआर की कीमत सात करोड़ एक लाख 89 हजार 291 रुपये बनती है।
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना पुलिस ने रियल एग्रो फूड रसूलपुर कला गांव के पार्टनर अर्बन स्टेट करनाल निवासी विनोद गोयल, सेक्टर सात निवासी दीपक गोयल, यहीं के संदीप गोयल के साथ9साथ उनके गारंटर आढ़ती शिव कुमार (पार्टनर मैसर्स विनोद कुमार-शिव कुमार, दुकान संख्या 454, नई अनाज मंडी करनाल, मुकेश गर्ग (मैसर्स मुकेश कुमार-दिनेश कुमार दुकान संख्या 485. नई अनाज मंडी) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें राइस मिल संचालक विनोद गोयल हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed