फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fines for placing goods beyond the yellow line in markets

Karnal News: बाजारों में पीली पट्टी से आगे सामान रखने पर चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fines for placing goods beyond the yellow line in markets
 कर्ण गेट का निरीक्षण करते सिटी एसएचओ राम लाल। सूचना विभाग
करनाल। त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ के बीच अब दुकानों के बाहर सामान फैलाना महंगा पड़ सकता है। नगर निगम ने अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को पीली पट्टी के भीतर ही सामान रखना होगा। इससे आगे सामान रखने वालों के चालान किए जाएंगे और अतिक्रमण का सामान भी जब्त होगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। निगम पहले मुनादी के जरिए जागरूक कर रहा है लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रवर्तन दल कार्रवाई करेगा। बैठक में दुकानदारों ने एक व्यावहारिक समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि कुछ स्थानों पर पीली पट्टी निर्धारित सीमा से आगे बनी हुई है, जिसे पीछे करने की जरूरत है। इस पर निगमायुक्त ने अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार और सेनीटेशन टीम को संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीन बाजारों में टीम ने किया निरीक्षण
अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने सेनीटेशन टीम, सिटी थाना एसएचओ राम लाल और मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ तीन बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्ण गेट, दयालपुरा गेट और सचदेवा मार्केट रोड पर पीली पट्टी की स्थिति पर चर्चा की गई। संबंधित स्थानों पर पट्टी को पीछे करने और अतिक्रमण रोकने के उपायों पर विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed