{"_id":"696ff1cffdbd14db4e0c4cbc","slug":"fifth-accused-involved-in-opium-smuggling-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-828114-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अफीम तस्करी में शामिल पांचवां आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अफीम तस्करी में शामिल पांचवां आरोपी पकड़ा
Wed, 21 Jan 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने 332 ग्राम अफीम के मामले में पांचवें यूपी के जिला सहारनपुर के खानपुर गुर्जर गांव से आरोपी बिलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने आरोपी जयपाल को 332 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों गुरजेंट, जयदेव व बबली को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 32,33 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस नशीले पदार्थ की तस्करी में उनका एक अन्य साथी बिलाल भी शामिल है। इस आधार पर जांच इकाई ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिलाल को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और इस नशा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। संवाद