फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Feeling of winter in summer... Minimum temperature reaches 13.6 degrees, breaking 11-year record

Karnal News: गर्मी में सर्दी का एहसास... 13.6 डिग्री पर न्यूनतम पारा, टूटा 11 वर्षों का रिकार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Feeling of winter in summer... Minimum temperature reaches 13.6 degrees, breaking 11-year record
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ और साईक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गर्मी में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोकि सामान्य से तीन अंक कम रहा। अचानक गिरे इस पारे ने 11 साल का रिकार्ड तोड़ा है। अब से पहले 8 अप्रैल 2015 में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। अगले एक सप्ताह तक तापमान चढ़ने और धूप खिलने की संभावना है।
वहीं वीरवार की सुबह मौसम ने करवट ली और पूरे दिन धूप खिली। इससे बुधवार के मुकाबले चार अंक तक अधिकतम तापमान भी उछला। वीरवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यह 25.7 डिग्री सेल्सियस था। धूप निकलने से किसानों और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

12 से छाएंगे बादल
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, इसके आंशिक प्रभाव से 13 व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव तथा हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


इंद्री में ओले और बारिश से ज्यादा नुकसान
बुधवार को इंद्री क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई, कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे क्षेत्र में फसल के ज्यादा नुकसान का अनुमान है। कृषि विभाग के उपनिदेशक का कहना है कि सर्वे कराया जाएगा। वहीं किसान बहादुर मेहला, विजय और शरण सिंह का कहना है कि अचानक बरसात से तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसल बिछ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed