फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fear of corona rising, death of one patient

बढ़ रहा कोरोना का खौफ, एक मरीज की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fear of corona rising, death of one patient
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में कोरोना दोबारा पैर पसारने लगा है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत हो गई है। इस महीने में कोरोना से यह दूसरी मौत है। इससे पहले चार दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी। अब तक जिले में 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान जा चुकी है। इसलिए लोगों को फिर से सतर्क होने की जरूरत है, क्योंकि आजकल बाजारों और यात्रा के दौरान लोग न मास्क पहन रहे, न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
वहीं नए संक्रमित मरीजों की बात करें तो इस महीने के 12 दिनों में 11 केस सामने आ चुके हैं। फिलहाल आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज एक्टिव हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में 815 से अधिक व्यक्ति विदेश से आ चुके हैं, उनमें से अब तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। कुछ लोगों के अभी सैंपल लेने हैं। 150 के करीब लोगों का कोई सुराग नहीं लगा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पुलिस की मदद से वह उन लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

24 घंटे में 1238 लोगों के लिए नमूने
सीएमओ डॉ. योगेश के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1238 नमूने लिए गए हैं। जिले में अब तक की बात करें तो 609051 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 565622 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इससे अलग 40050 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 39487 मरीज ठीक हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें। भीड़भाड़ वाले इलाके में सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण ही बचाव
विदेश से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, उनके निरंतर नमूने लिए जा रहे हैं, उन्हें होम आइसोलेट भी किया गया है। कुछ लोगों का पता नहीं लगा इसलिए उनकी जानकारी पुलिस को दे दी है। कोरोना से बचने का एक मात्र हथियार कोविड का टीका है। टीकाकरण अवश्य कराएं। जिन लोगों ने पहली डोज लगवा ली है वह दूसरी डोज भी जरूर लगवा लें।
- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed