{"_id":"57fe84f84f1c1b3e71290456","slug":"farrago-big-name-transfers-are-construction-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादलों के नाम पर हो रहा बड़ा गड़बड़ झाला : निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादलों के नाम पर हो रहा बड़ा गड़बड़ झाला : निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राजकीय हिंदी अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग पर तबादलों के नाम पर गड़बड़ झाले का आरोप लगाते हुए कहा कि तबादलों के नाम पर एम्स आई एस पोर्टल पर जो भी कुछ दर्शाया गया है वो अपने आप में कई सवाल खड़े करता है और अध्यापकों को परेशान करने वाला है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। इस काम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता पर असर डालेगा बल्कि शिक्षकों के लिए भी सिरदर्दी पैदा करेगा। संघ के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण, विनोद गोन्दर, सरला वर्मा व महेंद्र ज्वाला ने कहा कि ट्रांसफर ड्राइव में प्रदेश के लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में हिंदी का पद छात्र संख्या के आधार पर होते हुए भी पोस्ट नहीं दर्शाई गई है और उन्हें के पट पोस्ट दिखा रहे हैं, जिसके कारण बहुत सारे शिक्षक अपना मनचाहा स्कूल लेने से वंचित रहेंगे। भिवानी जिले में कुल खाली पद 151 दिखाए गए है और तबादले के योग्य शिक्षक 220 दिखाए गए है, जिससे ऐसा लगता है कि ये तबादले कैसे संभव हो पाएंगे और कैसे स्टेशन एलॉट होंगे। ऐसा कई जिलों में किया गया है और साथ ही प्रोमोटिड पी जी टी को ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया गया है, जबकि पहले वार्ता में तय हुआ था कि इन्हें ट्रांसफर ड्राइव में शामिल नही किया जायेगा।
विज्ञापन