फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers gheraoed policeman's house, jammed

किसानों ने किया पुलिसकर्मी के घर का घेराव, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers gheraoed policeman's house, jammed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने एक पुलिसकर्मी के घर का घेराव किया। अनाज मंडी में उपमंडल के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने एक पूर्व विधायक के इशारे पर लाठीचार्ज करने के आरोप लगाए। मंडी से चलकर किसान रोष प्रदर्शन करते हुए सालवन चौक पहुंचे और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और लाठीचार्ज में शामिल पुलिस कर्मचारी कुलबीर सिंह के घर का घेराव किया। हालांकि रास्ते में पुलिस ने डंफर खड़े करके रोका तो किसानों ने करीब एक घंटे तक जींद करनाल बाईपास पर धरना दिया।

अनाज मंडी में बैठक के बाद आक्रोशित किसान जब लाठीचार्ज करने के आरोपी पुलिस कर्मी के घर की ओर जा रहे थे, तो इससे पहले ही थाना प्रभारी कमलदीप दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। किसान जोगिंद्र झींडा, गुरमुख सिंह, छत्रपाल सिंधड आदि ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि कुलबीर और किसान दोनों की सुरक्षा उनके हाथ है। इसलिए वह किसानों से शांति की अपील करते हैं। इसके बाद किसान अपने घरों की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed