फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer leader Ratanman gets angry over rapper Badshah's song

Karnal News: रैपर बादशाह के गीत पर भड़के किसान नेता रतनमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Ratanman gets angry over rapper Badshah's song
करनाल। हरियाणवी गीत टटिहरी को लेकर प्रसिद्ध रैपर व गायक बादशाह विवादों में घिर गए हैं। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने गीत में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, मुख्य सचिव, गृहसचिव, डीजीपी और पुलिस अधिकारियों को शिकायत भेजी है। रतनमान ने कहा कि हरियाणा अपनी समृद्ध संस्कृति और महिलाओं के सम्मान के लिए पूरे देश में जाना जाता है, लेकिन ऐसे गीत समाज में गलत संदेश देते हैं। उन्होंने गीत की एक पंक्ति को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। रतनमान ने पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत देकर गायक, सह-कलाकार, संगीत निर्माता और गीत के निर्माण से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed