{"_id":"5d6d84f48ebc3e93a45fb56a","slug":"farme-manager-loot-karnal-karnal-news-knl39413173","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म मैनेजर से पिस्तौल के बल पर 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म मैनेजर से पिस्तौल के बल पर 70 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। कहीं दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की जा रही है तो कहीं सूरज ढलते ही पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। अभी पुलिस स्टौंडी गांव में दिन दहाड़े युवक संदीप की हत्या करने वाले बदमाशों का सुराग भी नहीं लगा पाई कि गांव कलवेहड़ी के समीप हवाई पट्टी के सामने बिजनेस मैन के कल्याणा फार्म के मैनेजर से पिस्तौल के बल पर बाइक सवार चार बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए।
जब मैनेजर ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल का बट उसके मुंह पर मारकर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं वह शोर मचाने लगा तो बोल की आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। मैनेजर से रुपये लेकर चारों बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश मैनेजर का मोबाइल भी साथ ले गए। इसके बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
कल्याणा फार्म से आ रहा था वापस
पीड़ित अमरजीत ने बताया कि वह मॉडल टाउन निवासी भवनीत कल्याणा फार्म पर मैनेजर है। भवनीत कल्याणा के पिता विदेश ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं। भवनीत कल्याणा चंडीगढ़ जाने से पहले उसे फार्म पर 70 हजार रुपये देकर गए थे। वह उन रुपये को लेकर घर वापस आ रहा था तो दो बाइक पर सवार चार युवक रास्ते में खड़े मिले। दो युवकों ने उसे पकड़ लिया तो उसने उनका विरोध किया। इसी दौरान एक और युवक आया और उसने पिस्तौल का बट उसके मुंह पर मारा और वह गिर गया। बदमाश बोले की आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। वह उससे 70 हजार रुपये, उसका मोबाइल फोन लूटकर बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। इस दौरानउसके कपड़े फट गये और उसे चोट लग गई।
विज्ञापन
डरे हुए हैं किसान
इस क्षेत्र में यह लूट की वारदात हुई है। वहां के किसानों में डर बैठ गया है। उनका कहना है कि देर रात तक उनका खेत में आना जाना लगा रहता है। ऐसे में उनके साथ की लूट की वारदात हो सकती है। पुलिस को यहां पर पीसीआर की गश्त करानी चाहिए।
रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
जिस तरह चारों बदमाशों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों ने मैनेजर की रेकी की हुई थी। क्योंकि जिस जगह पर यह वारदात हुई है वहां कोई आता जाता नहीं है। उन बदमाशों को यह भी पता था कि मैनेजर अमरजीत के पास रुपये हैं।
लूट की तीन वारदात में पुलिस के हाथ खाली
पिछले करीब 10 दिनों में जिले में लूट की तीन बड़ी वारदात हुई हैं। जो पिस्तौल के बल पर की गई हैं। इन सभी वारदातों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पहले नई अनाज मंडी करनाल में आढ़ती की दुकान में घुसकर पिस्तौल के बल पर 4.10 लाख रुपये लूटे गए। इसके बाद रात को घरौंडा में किराने की दुकान में लूट की गई। फिर दिनदहाड़े घरौंडा में ही ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की गई। इन सभी वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश बाइक पर सवार थे।
अमरजीत निवासी कलवेहड़ी ने बताया कि दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उससे 70 हजार रुपये लूटे हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
-राकेश कुमार, कुंजपुरा थाना प्रभारी।