{"_id":"527073c7db4beb84183a6836cd218383","slug":"farm-house-was-ready-to-make-in-up-with-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के पैसे से यूपी में फार्म हाउस बनाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के पैसे से यूपी में फार्म हाउस बनाने की थी तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों का प्लान यहां पर फार्म हाउस बनाने का था। इतना ही नहीं आरोपी इसके लिए किसान को ब्याने के तौर पर 25 लाख रुपये भी दिए थे। पुलिस ने शनिवार को यूपी में आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर ब्याना के दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कंपनी के कार्यालयों से कंपनी की पांच गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। हालांकि, पुलिस तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से पैसे बरामद नहीं कर पाई है। शनिवार को दिनभर पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।
पैसे दोगुणा करने का लालच देकर फर्जी कंपनी बनाने के मामले में पुलिस तीन दिन पहले मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विजय, शिवधन, रमेश बंसल, अमरेंद्र, अरविंद व राजपाल शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत सेे तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी जांच कर रही है। शनिवार को पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने आरोपियों की निशानदेही पर यूपी में शामली व सहारनपुर में छापेमारी की। पुलिस टीम को गांव चौशाना में आरोपियों द्वारा 27 एकड़ जमीन खरीदकर फार्म बनाने की तैयारी थी। इसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपये भी दे दिए थे। ठगी के आरोपियों की निशानदेही पर गांव से 25 लाख रुपये बयाने के दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। साथ ही पुलिस ने अपनी जांच के साथ 27 एकड़ जमीन को सीज कर लिया है। इतना ही पुलिस ने संबंधित तहसील में जाकर आगामी दो माह में होने वाली इस रजिस्ट्री को भी कैंसिल करा दिया है। वहीं, पुलिस आरोपियों के कब्जे से अभी तक ठगी के पैसे बरामद नहीं कर पाई है। आरोपी पुलिस को पैसे को लेकर लगातार गुमराह करते आ रहे हैं।
एजेंटों को कार में कराते थे सैर
पुलिस की दूसरी टीम ने करनाल के गांवों स्थित फर्जी कंपनी के कार्यालयों पर छापेमारी की। ठगी के कार्य को अंजाम देने के लिए व रौब झाड़ने के लिए आरोपियों ने पांच गाड़ियां खरीद रखी थी, पुलिस तखाना, रांवर व करनाल से पांच गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने आरोपी एजेंटों को कार आदि में सैर कराते थे, इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वे एजेंटों को गाड़ियां मुहैया कराते थे। गौरतलब है कि इकोनोमिक सैल की जांच के बाद तीन पहले पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वर्जन
ठगी के आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी जारी है। पुलिस टीम ने कंपनी के अलग-अलग कार्यालयों से पांच गाड़ियों को कब्जे में लिया है, वहीं यूपी के गांव चौशाना से 27 एकड़ जमीन के बयाने के दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ जारी है, रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों को पेश किया जाएगा। अभी तक पैसे की बरामदगी नहीं हुई है। जमीन को केस के साथ सीज कर लिया गया है।
हरिप्रकाश, इंस्पेक्टर, एसआईटी के सदस्य।