फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   family members blamed murder

4 दिन पहले करंट लगने से हुई पति की मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
family members blamed murder
गांव शेखपुरा सोहाना में पांच दिन पहले करंट लगने से राजेश कुमार की हुई मौत के मामले में परिजनों ने राजेश कुमार की पत्नी पर ही हत्या के आरोप लगाते हुए मामले की गहनता से जांच कराने की मांग की और सैकड़ों लोगों को लेकर सदर थाने के सामने पहुंच गए जहां काफी देर तक हंगामा किया। मृतक के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक थाने के बाहर सड़क पर खड़े रहे। बाद में सदर थाना प्रभारी ने परिजनों को समझाया और जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर गांव वापस लौटे। मृतक राजेश के परिजन रामपाल, राजेश, रामफल व अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 12 साल पहले राजेश की शादी हुई थी और इस समय उसके तीन बच्चे भी हैं। उसके माता-पिता की करीब पांच साल पहले ही मौत हो चुकी है। चार दिन पहले राजेश की करंट से मौत नहीं बल्कि उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है, उसकी पत्नी ने ही इसकी हत्या की है। इसके साथ ही परिजनों व ग्रामीणों ने आरोप लगया की इस हत्या में उनका पड़ोसी भी शामिल है। राजेश अपनी पत्नी से हमेशा परेशान रहता था। इस संबंध में वे दो दिन पहले भी पुलिस से जांच की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। सदर थाना एसएचओ बलजीत सिंह ने उन्हें मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed