फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fake England visa given after taking Rs 18 lakh, FIR registered against 4 people

Karnal News: 18 लाख लेकर दे दिया इंग्लैंड का फर्जी वीजा, 4 पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fake England visa given after taking Rs 18 lakh, FIR registered against 4 people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। असंध के प्रवीन कुमार के बेटे अमन कुमार को इंग्लैंड का फर्जी वीजा देकर चार आरोपियों ने 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। चारों ने पहले कनाडा का स्पॉन्सर वीजा लगवाने का झांसा दिया था। दिया इंग्लैंड का वीजा। यह भी एयरपोर्ट पर जाने पर फर्जी पाया गया। प्रवीन ने एसपी करनाल को शिकायत दी। मामले में सेक्टर 32,33 पुलिस थाना ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टी हुई है।

प्रवीन कुमार ने बताया कि करनाल के उनके जानकार गुलशन ने उन्हें अपने दोस्त प्रीतमपुरा निवासी विजय कुमार से मिलवाया था। उसने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया। कहा कि उनके बेटे अमन कुमार को कनाड़ा स्पॉंसर वीजा पर भेज देंगे। 22 लाख रुपये देने होंगे। जून, 2025 में सेक्टर-12 स्थित अदालत के नजदीक वे आरोपियों से मिले और अमन के दस्तावेज दे दिए। करीब एक माह बीतने के बाद भी कनाडा का वीजा न मिलने पर उन्होंने दस्तावेज वापस मांगे। आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिया कि वे अमन कुमार को इंग्लैंड के वीजा पर भेज देंगे। इसके लिए उनकी 19 लाख रुपये की फीस लगेगी। आरोपियों ने कुछ समय बाद कहा कि उनका वीजा आ गया है। अब उन्हें पूरी राशि देनी होगी। इसके बाद शिकायतकर्ता प्रवीन कुमार ने 15 अगस्त 2025 की शाम करीब 6 बजे आरके पुरम के होटल में जाकर साढ़े 18 लाख रुपये नकद आरोपी विजय कुमार व गुलशन को दिए।
विज्ञापन

होटल के अंदर आरोपी दीपक आया, उसने अमन का पासपोर्ट और इंग्लैंड के वर्क वीजा की कॉपी दी। आरोपियों ने उन्हें बताया कि अमन कुमार की टिकट 27 अगस्त 2025 की है। निर्धारित समय पर शिकायतकर्ता प्रवीन कुमार बेटे और परिवार के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। वहां बोर्डिंग पास की जांच के दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों ने वीजा को फर्जी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत आरोपी विजय कुमार को फोन किया। आरोपियों ने कहा कि दस्तावेज में कमी के कारण ऐसा हुआ है। अब वो दोबारा से 15 दिन में वीजा दिलवा देंगे। सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


----

पहले देते रहे वीजा का आश्वासन, अब देने लगे धमकी

शिकायतकर्ता प्रवीन ने बताया कि उनकी लगातार आरोपियों से बात हो रही है। पहले 10-15 दिन में वीजा दिलवाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन यह समय बीत जाने के बाद भी न तो वीजा दिया और न ही कोई टिकट करवाई। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो पहले आरोपी बहाने बनाने लगे। 22 अक्तूबर, 2025 को आरोपी विजय कुमार ने एक लाख रुपये नकद लौटाए और बाकी रकम आरोपी दीपक व रोहित से आने की बात कही। इसके बाद चारों आरोपियों ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे राशि वापस नहीं देंगे। चारों उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed