फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Facilities will increase in government schools, toilets and rooms will be fine

सरकारी स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं, शौचालय और कमरे होंगे दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in government schools, toilets and rooms will be fine
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले के सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ेंगी। शौचालय और कमरे दुरुस्त होंगे। समग्र शिक्षा विभाग ने जिले के 778 राजकीय स्कूलों के लिए तीन करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपये की राशि जारी की है। खास बात यह भी है कि जारी बजट की 10 प्रतिशत राशि स्वच्छता पर खर्च होगी।
प्रत्येक स्कूल को छात्र संख्या के हिसाब से राशि जारी की गई है। इसमें छात्र संख्या के हिसाब से किसी को 10 हजार रुपये तो किसी को एक लाख रुपये तक मिला है। विकास कार्यों के अलावा स्कूल प्रबंधन शिक्षण सामग्री की खरीदारी और साल भर में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम भी इसी पैसे से करेंगे। स्कूल यह राशि 31 मार्च 2023 तक खर्च कर सकेंगे। स्कूल ग्रांट का पैसा किन कार्यों में खर्च होना है, यह निर्णय स्कूल प्रबंधन समिति की मासिक बैठक में तय होगा। बैठक की कार्यवाही का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज होगा। जहां पर सभी के हस्ताक्षर भी होंगे। स्कूल में लघु मरम्मत के कार्य की मुखिया की फोटो भी रखनी होगी। ग्रांट से वस्तुओं को खरीदने के लिए समग्र शिक्षा कैश बुक व स्टॉक रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

कोविड की राशि विकास कार्यों में बढ़ी
पिछले दो साल से बजट की 25 प्रतिशत राशि कोरोना सुरक्षा के नाम पर खर्च हो रही थी। इस बार विभाग की ओर से इस राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा विकास कार्यों में लगाया गया है, जबकि 10 प्रतिशत हिस्से को स्वच्छता कार्यों के लिए आरक्षित किया है। ऐसे में कुल बजट में से 10 प्रतिशत स्वच्छता, 20 प्रतिशत शिक्षण सहायक सामग्री और 70 प्रतिशत राशि स्कूल के अन्य विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार खर्च होगी राशि
- स्वच्छता कार्य (10 प्रतिशत) : शौचालयों का रखरखाव, कचरा प्रबंधन, पेयजल, साबुन।
- शिक्षण सामग्री (20 प्रतिशत) : विज्ञान व गणित विषय पर 10 प्रतिशत और शेष अन्य सभी विषयों पर 10 प्रतिशत राशि शिक्षण सहायक सामग्र पर खर्च की जाएगी। खरीद के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनेगी। जिसमें स्कूल मुखिया व दो अध्यापक शामिल होंगे।
- विकास कार्य (70 प्रतिशत) : गैर क्रियाशील उपकरणों की मरम्मत या प्रतिस्थापना, उपभोज्य वस्तुओं की खरीद, पानी, बिजली, इंटरनेट बिल भुगतान, स्कूल प्रांगण, भवन, छत और चाहरदिवारी की मरम्मत, शौचालयों की मरम्मत पर खर्च होगा। इसके अलावा पौधरोपण, मुख्य वार्षिक दिवसों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व वार्षिक खेलों का आयोजन पर भी खर्च किया जाएगा।

छात्रों की संख्या अनुसार स्कूलों को मिलेगी इतनी राशि
छात्र संख्या स्वच्छता शिक्षण अन्य कार्य कुल
01 से 30 1000 2000 7000 10 हजार
31 से 100 2500 5000 17500 25 हजार
101 से 250 5000 10000 35000 50 हजार
251 से 1000 7500 15000 52500 75 हजार
1000 से अधिक 10 हजार 20 हजार 70 हजार एक लाख
वर्जन- फोटो-- 108 नंबर है।
बजट की राशि स्कूलों को जारी कर दी गई है। सभी स्कूल जरूरी कार्य निपटा सकते हैं। जहां मरम्मत की जरूरत है, वे मरम्मत कार्य भी कर सकते हैं। जिले को कुल तीन करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपये मिले हैं।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed