{"_id":"5e94bd0c8ebc3e7117047f86","slug":"facebook-ang-gmail-account-is-hacked-karnal-news-knl27880536","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का फेसबुक पेज और जीमेल एकाउंट हैक होने के बाद हुआ डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का फेसबुक पेज और जीमेल एकाउंट हैक होने के बाद हुआ डिलीट
विज्ञापन
घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण का ऑफिशल फेसबुक पेज और जी मेल एकाउंट हैक कर डिलीट करने का मामला सामने आया है। विधायक ने इसकी साइबर सैल क्राइम ब्रांच एसपी, आईजी व डीजीपी मनोज यादव को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने तथा रिकवरी सिस्टम के माध्यम से फेसबुक एकाउंट व पेज रिकवर करने की मांग की है।
विधायक ने शिकायत में कहा है कि उनका आधिकारिक फेसबुक पेज और जीमेल दोनों हैक कर डिलीट कर दिए हैं। फेसबुक पेज पर 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, 11 अप्रैल को ही अपडेट किया था। जिसे हैकर्स ने कल रात डिलीट कर दिया है।
विधायक बोले, ये किसी की साजिश
कल्याण का कहना है कि उनका फेसबुक एकाउंट एवं पेज, जी-मेल एकाउंट हैक कर डिलीट करने से उन्हें भारी क्षति हुई है। जन प्रतिनिधि होने के नाते सोशल-डिस्टेंडिंग में सोशल मीडिया अत्यंत कारगर व उपयोगी साबित हो रहा था। इसके हैक होने व डिलीट होने से उन्हें भारी दिक्कत हुई है। विधायक कल्याण ने यह किसी साजिश के तहत होने की आशंका भी जताई।