फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Extortion demanded from businessman, police deployed

Karnal News: व्यापारी से मांगी रंगदारी, पुलिस तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:20 PM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from businessman, police deployed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में रंगदारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बदमाश एक के बाद एक व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। अब शहर के एक और व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जो कि कार खरीदने व बेचने का काम करता है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित को पुलिस सुरक्षा दे दी है लेकिन इस मामले में कुछ बताया नहीं है। बताया जा रहा है कि व्यापारी के पास रंगदारी के संबंध में फोन आया था। जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। इसकी सूचना व्यापारी ने पुलिस को दी। इसके बाद एसपी ने व्यापारी की सुरक्षा के लिए पुलिस मुहैया कराई है। व्यापारी का परिवार डरा हुआ है।




डॉक्टर व प्रॉपर्टी डीलर से मांग चुके रंगदारी

रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। विदेश में बैठे गैंगस्टर अलग-अलग रसूखदारों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर भानू राणा के नाम से पहले एक प्राइवेट अस्पताल के मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद उसके अस्पताल के बाहर हवाई फायर भी कराया गया। इसके बाद तरावड़ी के एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। हालांकि इन दोनों मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू किया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी अमेरिका बैठा है। जिसे पुलिस रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed