फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Expected bumper production of wheat in the country, first survey done

देश में गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद, प्रथम सर्वे हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Expected bumper production of wheat in the country, first survey done
करनाल। इस वर्ष देश में गेहूं उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है। जनवरी में ठंड की अनुकूलता बनने से फसल की बढ़वार अच्छी है। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल ने इस बार करीब 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई है। संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने इस महीने हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, जम्मू के मैदानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गेहूं की फसल के स्वास्थ्य को लेकर प्रथम सर्वे के बाद यह संभावना जताई है। वहीं दूसरे सर्वेक्षण की तैयारी चल रही है। अगले सप्ताह वैज्ञानिकों का दल दूसरे सर्वेक्षण के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

प्रमुख अन्वेषक फसल सुरक्षा प्रभाव एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. सुधीर कुमार, प्रधान वैज्ञानिक डा. पूनम जसरोटिया, वैज्ञानिक पीएल कश्यप और डा. रविंद्र कुमार ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह से गेहूं की फसलों का सर्वे शुरू किया था। फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रथम सर्वे पूरा किया गया। इसके अनुसार इस वर्ष 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई गई है, जबकि पिछले वर्ष देश में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन 109.52 मिलियन टन हुआ था। इस संबंध में भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि इस बार गेहूं की फसल स्वस्थ है। मौसम की अनुकूलता भी बनी हुई है। फसल के स्वास्थ्य को लेकर एक सर्वे कर लिया गया है और दूसरे की तैयारी है। इस वर्ष देश में गेहूं का रकबा करीब 31.50 मिलियन हेक्टेयर है। गेहूं की सालाना घरेलू खपत 80 से 90 मिलियन टन है। उन्होंने कहा कि किसान फसल की निगरानी रखें और सावधानी बरतें तो इस बार रिकार्ड गेहूं की फसल उत्पादन की संभावना है।
विज्ञापन

देश में पिछले 11 वर्षों में गेहूं उत्पादन के आंकड़े
वर्ष क्षेत्रफल उत्पादन
(मिलियन हेक्टेयर) (मिलियन टन)
2010-11 29.7 86.87
2011-12 29.87 94.882
2012-13 30.00 93.51
2013-14 30.47 95.85
2014-15 31.47 86.53
2015-16 30.42 92.29
2016-17 30.79 98.51
2017-18 29.58 99.70
2018-19 29.32 103.60
2019-20 31.36 107.86
2020-21 31.62 109.52
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed