फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   English surprised to see a bull

कोल्हू का बैल देखकर अंग्रेज हैरान

Thu, 24 Oct 2013 12:21 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 24 Oct 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
English surprised to see a bull
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित धरोहर हरियाणा संग्रहालय का बुधवार को स्टगार्ट जर्मनी से आए हुए डेलिगेशन ने अवलोकन किया।
विज्ञापन


संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महा सिंह पूनिया ने बताया कि स्टेफन और उलरेके  के नेतृत्व में 35 विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल धरोहर हरियाणा संग्रहालय पहुंचा और उन्होंने हरियाणावी संस्कृति से रूबरू होने के लिए संग्रहालय के दोनों भागों का अवलोकन किया।

जर्मनी के विद्यार्थी हरियाणवी बुतों तो देखकर हैरान रह गए। उन्होंने संग्रहालय में युद्ध नायक हरियाणवी वाद्यवृंद, घेर, खेतीबाड़ी, परिवहन के साधन, रसोई आदि भागों का अवलोकन तो किया।
विज्ञापन


इसके अलावा संग्रहालय के भाग दो का भी अवलोकन किया। कोल्हू में जुड़े हुए बैलों को देखकर जर्मनी के विद्यार्थी हैरान हो गए। उन्होंने क्यूरेटर से कोल्हू की प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने हरियाणा के प्राचीन परिवहन के साधनों के विषय में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। स्टगार्ट जर्मनी के विद्यार्थी हरियाणवी काम धंधों से भी रूबरू हुए और इस डेलिगेशन ने धरोहर हरियाणा संग्रहालय में दो घंटे का समय लगाकर हरियाणा से जुड़े हुए तथ्यों के बारे में गहनता से जानकारी हासिल की।


जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों उलरेक और स्टेफन ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीडीएस संधू और विश्वविद्यालय परिवार का धरोहर में स्वागत करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महा सिंह पूनिया ने प्रतिनिधिमंडल को यादगार स्वरूप एक धरोहर के साहित्य की किट भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed