{"_id":"679bdfdb35237345230d3b9c","slug":"encroachment-removed-challans-issued-to-10-shopkeepers-karnal-news-c-18-knl1008-570875-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हटवाया अतिक्रमण, 10 दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हटवाया अतिक्रमण, 10 दुकानदारों के चालान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने वीरवार को जोन तीन के राम नगर व प्रेम नगर क्षेत्र में पहुंचकर सड़कों व गलियों की सफाई व अतिक्रमण की स्थिति देखी। बाद में निगम की टीम ने यहां विभिन्न मार्गों से रेहड़ी-फड़ी हटवाई। बाहर रखा सामान भी जब्त किया। 10 लोगों के चालान काटे। रेहड़ी संचालक एकत्र होकर विधायक से भी मिले और शाम को फिर रेहड़ी वहीं पर लगा ली।
निगमायुक्त ने अतिरिक्त निगमायुक्त अशोक कुमार के साथ रामनगर व प्रेमनगर में जाकर पैदल चलकर लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। सफाई कर्मियों की हाजिरी चेक की, लेकिन सभी सफाई कर्मचारी मौके पर कार्यरत मिले। सफाई भी बेहतर मिली, लेकिन जहां तहां बेतरतीब तरीके से खड़ी की गई रेहड़ी-फड़ी पर उन्होंने नाराजगी जताई। दुकानदारों का सामान भी उनकी हद से बाहर रखा मिला। राम नगर में मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर आए दिन शिकायतें भी आ रही थीं। कुछ लोगों ने मौके पर भी निगमायुक्त से दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी द्वारा गंदगी फैलाने व अतिक्रमण करने की शिकायत की। निगमायुक्त के निर्देश पर बाजार खुलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों व रेहड़ी वालों को सडक़ से हटाना शुरू कर दिया। दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक की भी चेकिंग की गई।