फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   employee dies due to electric current

बिजली करंट से कर्मचारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
employee dies due to electric current
गांव रांवर के पास बिजली ठीक करते समय करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने जेई व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जेई व ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कालरम निवासी पवन कुमार पुत्र टीका सिंह ने मधुबन पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका लड़का मोनू बिजली विभाग में जेई ओमपाल व ठेकेदार वासु के निर्देश पर काम करता है। रविवार वह अन्य मजदूरों के साथ बिजली सप्लाई ठीक कर रहा था। सप्लाई ठीक करने से पहले उसने विभाग के जेई व ठेकेदार से सप्लाई बंद होने की पुष्टि की थी। जिस पर जेई व ठेकेदार ने आश्वस्त किया था कि बिजली सप्लाई पीछे से बंद है। जैसे ही मोनू ने बिजली का तार छुआ उसे करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि जेई और ठेकेदार ने न तो पीछे से लाइन गिराई न लाइन ठीक करने से पहले पूरी व्यवस्था की। सूचना के बाद विधायक हरविंद्र कल्याण भी गांव कालरम पंहुचे और बिजली अधिकारियो को पूरे मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए। मृतक के परिजनों की शिकायत पर जेई ओमपाल व ठेकेदार वासु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रांवर के पास बिजली ठीक करते समय कालरम के मोनू की मौत हो गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने जेई ओमपाल व ठेकेदार वासु पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। -तरसेम चंद, थाना प्रभारी मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed