फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity workers protest against privatization

Karnal News: निजीकरण के विरोध में उतरे बिजली कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against privatization
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बिजली निगम की 18 सब डिविजनों को निजी हाथों में देने के निर्णय में विभाग के कर्मचारी विरोध में उतर आए हैं। इस निर्णय के खिलाफ बिजली निगम के कर्मचारियों ने जिले भर में प्रदर्शन किया। सभी सब डिविजनों पर दो घंटे काम बंद करके कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध दर्ज किया। इस दौरान सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो वे मजबूरन सड़कों पर उतरेंगे।





रिक्त पदों पर भर्ती की उठाई मांग

निसिंग। 220 केवीई पावर हाउस में मंगलवार को सब यूनिट के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर आॅपरेशन व मेटेनेंस के कार्य को नीजि हाथों में सौंपने का विरोध किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राजेश व मंच संचालन प्रदीप कुमार ने किया। उन्होंने निगम प्रबंधन से फैसला को वापस लेने व खाली पड़े पदों को भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एंड मेटेनेंस का काम निजी हाथों में चला जाएगा तो पहले से तैनात कर्मचारी क्या काम करेंगे। प्राइवेट कंपनी के आने से ठेका कर्मियों पर छंटनी की तलवार लटक जाएगी। इस अवसर पर संदीप कुमार, भगवत दयाल, प्रदीप कुमार और सुनील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




पूंजीपतियों हाथ मजबूत कर रही सरकार

इंद्री। सरकार द्वारा बिजली निगम की 18 सब डिविजनों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय का विरोध करते हुए मंगलवार को ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्यों ने सब डिवीजन गढ़ी बीरबल में गेट मीटिंग की। अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान पवन कुमार द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कमेटी सदस्य मलकीत सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाकर सब डिविजनों को अपने चहेते पूंजीपतियों के हाथ में सौंपना चाहती है जो बिल्कुल गलत है। सरकार के इस फैसले से निगम के पक्के व कच्चे सभी कर्मचारियों में रोष है। सरकार को चाहिए कि वे नई भर्ती कर कर्मचारियों की कमी को पूरा करे, ताकि प्रदेश में फैली बेरोजगारी कम हो सके। संवाद



काले बिल्ले लगाकर की नारेबाजी

घरौंडा। हरियाणा पाॅवर कारपोरेशन के आह्वान पर बिजली निगम में निजीकरण के विरोध में काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ओर दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन के नेता रमेश कुमार, जयकुमार, विनोद कुमार का कहना है कि सरकार गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी जिले के बिजली निगम की 18 सब डिवीजन प्राइवेट कंपनी को देने की तैयारी कर रही है। यह कर्मचारियों के हित में नहीं है। संवाद




निजीकरण से महंगी होगी बिजली

असंध। सब डिविजनों के निजीकरण के विरोध में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट के प्रधान सुखदर्शन और संचालन अजमेर जागलान ने किया। यूनिट प्रधान महेंद्र पाल, चेयरमैन कपिल शर्मा व सचिव नरेंद्र पहल ने कहा कि यदि सरकार ने सब डिविजनों को निजी हाथों में सौंपने का काम किया तो यूनियन आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होगी। बिजली निगम जनता का है, इसे निजी हाथों में देना गलत है इससे बिजली महंगी हो जाएगी। इस अवसर पर सतीश कुमार, अशोक राणा और रमेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed