फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity corporation's SDO, JE arrested taking bribe of one lakh

एक लाख की रिश्वत लेते बिजली निगम के एसडीओ, जेई गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's SDO, JE arrested taking bribe of one lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने बिजली निगम के एसडीओ, जेई और एक निजी ड्राइवर को निसिंग कार्यालय में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई के बाद बिजली निगम के दफ्तर में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी मौके से इधर-उधर खिसक गए। विजिलेंस की टीम इन तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड के लिए अर्जी देगी।
हरियाणा स्टेट विजिलेंस के निरीक्षक सचिन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने निसिंग में जमीन खरीदी थी। उसकी जमीन से बिजली की लाइन गुजर रही थी। शिकायतकर्ता उस लाइन को वहां से उखाड़कर दूसरी जगह नई लाइन बिछवाना चाहता था। आरोप है कि इसके लिए उसने एसडीओ मनीष लांबा, जेई पवन कुमार से बात की तो उन्होंने रिश्वत के साढ़े चार लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने अपना काम कराने के लिए इन्हें साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए, लेकिन इन्होंने उसका कार्य नहीं किया और एक लाख रुपये और मांगने लगे। आरोप है कि 50 हजार रुपये एसडीओ मनीष लांबा और 50 हजार रुपये जेई पवन मांग रहे थे। इसके साथ ही एसडीओ के ड्राइवर वेद, जो प्राइवेट व्यक्ति है, उसे एसडीओ की ओर से 10 प्रतिशत हिस्सा देना था। शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस थाने में शिकायत देने के बाद टीम का गठन किया गया। इसके बाद सुनियोजित तरीके से बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और निसिंग बिजली निगम के दफ्तर में ही तीनों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस की टीम शुक्रवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। इन आरोपियों से विजिलेंस को साढ़े तीन लाख रुपये बरामद करने हैं, जो इन आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पहले ही ले लिए थे।
विज्ञापन

लाइनमैन का भी नाम आया सामने
रिश्वत कांड मामले में एक लाइनमैन का भी नाम सामने आया है। विजिलेंस का कहना है कि अभी वह गिरफ्तार नहीं हुआ है। उसे भी विजिलेंस की टीम जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निसिंग बिजली निगम के एसडीओ, जेई के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, जिसमें निसिंग बिजली निगम के एसडीओ, जेई और एसडीओ के निजी चालक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- सचिन कुमार, निरीक्षक, हरियाणा स्टेट विजिलेंस करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed