Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electric scooter on charging catches fire

Karnal News: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Electric scooter on charging catches fire
आग की चपेट में स्कूटी स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। क्लब मार्केट के सामने पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में मंगलवार रात को आग लग गई। दुकानदार सुधीर मदान ने स्कूटी चार्जिंग पर लगाई थी। अचानक आग लगने से स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और धुएं का गुब्बार फैल गया। आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर एग्जिटक्यूटर के दो सिलिंडर खाली होने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सके। बाद में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

दुकानदार सुधीर मदान ने बताया कि उन्होंने करीब सवा साल पहले 1.10 लाख रुपये में हीरो कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी ली थी। मंगलवार शाम को उन्होंने क्लब मार्केट स्थित अपनी दुकान के सामने स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया था। अचानक स्कूटी से धुआं उठने लगा और फिर आग लग गई। दुकानदारों ने आकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। आग बुझाने के लिए दो सिलिंडर इस्तेमाल किए गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

स्कूटी मालिक सुधीर मदान ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि पानी डालने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सके। वहीं फायर एग्जिट क्यूटर के दो सिलिंडर खाली हो गए। बार-बार आग बढ़ जाने से आसपास खड़े अन्य वाहनों के भी चपेट में आने का खतरा बना रहा। आग पर काबू पाने के लिए इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed