{"_id":"181c42ae88817794e19963815ce50204","slug":"eight-jury-said-collectively-in-front-of-cm-s-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पंचों ने कहा, सीएम के सामने देंगे सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ पंचों ने कहा, सीएम के सामने देंगे सामूहिक इस्तीफा
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगदू की महिला सरपंच के खिलाफ गांव के आठ पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। सभी आठों पंचों ने कहा सरपंच ने गांव में लाखों के गबन कर रखे हैं। कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।
अधिकारियों की मिलीभगत से सारा खेल चल रहा है। अब 13 जुलाई को असंध में सीएम को आठों पंच अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे।
इस्तीफा देने वाले पंचों में रामपाल, रामदिया, ममता, सिंदरकौर, मीहंद्रो, धूमसिंह, गुड्डी व गुलशन शामिल हैं। गौरतलब है ग्राम पंचायत में कुल 15 पंच हैं। इनमें एक महिला सरपंच भी शामिल है।
सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले पंचों ने बताया कि वे डीसी कार्यालय में भी इस संबध में लिखित सूचना दे चुके हैं। सरपंच के खिलाफ एसडीएम के पास दो जांच लंबित है।
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में 15 जांच लंबित है। मृतकों की पेंशन के मामले में चार मामलों की जांच थाना बुटाना में पेंडिंग है। इसके अलावा भी कई मामले हैं। वे अधिकारियों को बार-बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। कोई मीटिंग नहीं बुलाई गई।
पंचों ने कहा कि सरपंच ने जानबूझकर रिकॉर्ड गायब किया है। रिकॉर्ड गुम होने की शिकायत पुलिस को कर दी है। पूरा खेल लाखों रुपये के गबन पर पर्दा डालने के लिए किया जा रहा है।
अब उनके पास कोई चारा नहीं है। महिला सरपंच सस्पेंड भी हो चुकी है। मिलिभगत से कार्रवाई नहीं हो रही है। वह सामूहिक इस्तीफा देकर ही रहेंगे।